iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंट

Apple ने अपनी Iphone 17 सीरीज को लॉन्च इंवेट की तारीख की फाइनल घोषणा कर दी है। इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, Pro Max), नए Apple Watch models, AirPods Pro 3, और संभवतः HomePod mini और Apple TV 4K 2025 पेश करेगी।

tim cook

Credit: News 24 Graphic

iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंटटेक दिग्गज Apple ने अपने सालाना हार्डवेयर लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस बार इसका नाम ‘Awe dropping’ रखा गया है। यह इवेंट 9 सितंबर 2025 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स थिएटर, Apple Park में होगा। भारतीय समयानुसार इसका लाइवस्ट्रीम रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। इवेंट को Apple की वेबसाइट, Apple TV और YouTube पर लाइव देखा जा सकता है।

इन प्रोडक्ट्स से हटेगा पर्दा

इस बड़े इवेंट में कंपनी कई प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है। सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला प्रोडक्ट होगा iPhone 17 सीरीज़। इसके अलावा नए Apple Watch मॉडल्स, AirPods Pro 3 और संभावना है कि एक नया HomePod mini और Apple TV 4K भी लॉन्च किया जाए। हार्डवेयर के साथ-साथ Apple अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स iOS 26, iPadOS 26, macOS 26 Tahoe आदि की लॉन्च टाइमलाइन भी बता सकता है।

iPhone 17

Apple का iPhone लाइनअप इस साल भी चार मॉडल्स के साथ आने की उम्मीद है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी iPhone 17 Plus की जगह एक बिल्कुल नया iPhone 17 Air पेश कर सकती है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone होगा।

iPhone 17: स्टैंडर्ड मॉडल

स्टैंडर्ड iPhone 17 में इस बार कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone

Apple का नया सरप्राइज मॉडल होगा iPhone 17 Air, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm बताई जा रही है। यह मॉडल खासकर उन लोगों के लिए होगा, जो पतला और हल्का iPhone चाहते हैं।

  • सिंगल 48MP रियर कैमरा
  • 2,800mAh बैटरी
  • केवल eSIM सपोर्ट (कोई फिजिकल सिम नहीं)
  • A19 चिप

iPhone 17 Pro और Pro Max

Pro मॉडल्स में सबसे ज्यादा बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ये मॉडल्स प्रोफेशनल यूजर्स और हाई-परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए होंगे।

  • नया हाइब्रिड एल्युमिनियम-ग्लास डिजाइन
  • रीडिजाइन कैमरा बार
  • अपग्रेडेड 48MP टेलीफोटो कैमरा
  • बेहतर फ्रंट कैमरा
  • बड़ी बैटरियां और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
  • सुपरफास्ट A19 Pro चिपसेट

Apple का यह इवेंट सिर्फ एक लॉन्च नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का बड़ा शोकेस साबित होगा। iPhone 17 सीरीज से लेकर AirPods Pro 3 और Apple Watch तक, इस बार Apple अपने फैंस को कई सरप्राइज देने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ