Geyser Life Extend Tips: देश के कई राज्यों में इस वक्त भयंकर ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंडे पानी में हाथ डालना काफी मुश्किल हो गया है। ठंडे पानी से बचने के लिए ज्यादातर लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर का यूज करते हैं लेकिन अक्सर ऐसा देखा गया है कि हम इसे यूज करते वक्त कई गलतियां करते हैं जिसके कारण गीजर काफी जल्दी खराब हो जाता है। कहीं आपका गीजर भी सर्दी में खराब न हो जाए इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपना कर आप अपने गीजर को सालों-साल यूज कर सकते हैं।
वॉटर हीटर एलिमेंट करें चेक
सबसे पहले इस बात की जांच कर लें कि वॉटर हीटर में कोई पार्ट डैमेज तो नहीं या गीजर का एलिमेंट ठीक है भी या नहीं? क्योंकि एलिमेंट वॉटर हीटर का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह गीजर के वाल्व और अन्य हीटिंग एलिमेंट्स को बर्बाद कर देता है। ऐसा होने से रोकने के लिए, हीटिंग एलिमेंट को समय-समय पर एक बार चेक जरूर करें।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
वोल्टेज Fluctuation के दौरान न करें यूज
रेफ्रिजरेटर या टीवी की तरह, गीजर को चालू करने पर बिजली की कंसिस्टेंट सप्लाई का होना बेहद जरूरी है। जब वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो यह वॉटर हीटर को डैमेज कर सकता है। इस बात कि भी जांच करें कि गीजर की वोल्टेज सप्लाई न तो बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम हो। इसके कारण भी आपका गीजर खराब हो सकता है। इसलिए इसे फटाफट फिक्स करवा लें।
वॉटर हीटर टैंक को रखें खाली
अगर आप एक स्टोरेज गीजर का यूज करते हैं और लंबे समय के लिए कहीं जा रहे हैं तो टैंक में पानी को स्टोर करके न रखें। इससे रुके हुए पानी में बैक्टीरिया पैदा होंगे और दुर्गंध भी आएगी। साथ ही टैंक अंदर से डैमेज भी हो सकता है। इसलिए जब भी आप इसका यूज न करें तो गीजर टैंक को खाली कर दें।
यूज करने के बाद तुरंत करें बंद
अगर आप गीजर का यूज कर चुके हैं, तो इसके बाद इसे तुरंत बंद कर दें क्योंकि जैसे ही टैंक में पानी कुछ ठंडा होगा तो गीजर का हीटिंग एलिमेंट फिर से ऑन हो जाता है। इससे गीजर की लाइफ बढ़ती है और बिजली की खपत भी कम हो जाती है। अगर आपको लग रहा है कि गीजर बंद करने से पानी जल्द ठंडा हो जाएगा तो जान लें ऐसा बिल्कुल नहीं है। वॉटर हीटर बंद करने के बाद भी स्टोरेज टैंक में पानी का टेम्परेचर 4-5 घंटे तक गर्म बना रहता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines