Geyser खरीदने का बना रहे हैं मन? तो ये हैं 5 किफायती गीजर, एक की कीमत सिर्फ 1,899 रुपये
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best Water Heater Geyser Price in India: कड़कड़ाती सर्दी पड़ते ही गीजर का इस्तेमाल काफी हद तक बढ़ चुका है। भारत के कई राज्यों में तो इस तरह ठंडी पड़ गई है कि लोगों के लिए पानी में हाथ डालना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। हद से ज्यादा ठंडे पानी से हाथ धोना तो दूर नहाना भी मुश्किल हो गया है।
अगर आपका गीजर खराब हो गया है या फिर आप नया गीजर खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ वाटर गीजर लेकर आए हैं। ये सिर्फ किफायती नहीं बल्कि पानी को जल्दी गर्म करने के लिए भी बेस्ट मानें जाते हैं। आइए किफायती वाटर गीजर (Best and Cheapest Water Heater Geyser) के बारे में जानते हैं।
वी-गार्ड डिविनो गीजर काफी जल्दी पानी को गर्म कर देता है। इसमें 15 लीटर तक पानी स्टोर हो जाता है जिसके पानी से लगभग 4 से 5 लोग नहा सकते हैं। मार्केट में इसकी कीमत 8500 रुपये है लेकिन अमेजन पर इसे छूट के साथ बेचा जा रहा है। आप अमेजन से वी-गार्ड डिविनो गीजर को 6,399 रुपये में खरीद सकते हैं। ऑफर्स के बाद इसकी कीमत और कम हो सकती है।
क्रॉम्पटन अर्नो नियो वाटर हीटर की कीमत 10,400 रुपये है। हालांकि, अमेजन से आप 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये गीजर 3 लेवल एडवांस सेफ्टी के साथ आता है। कम बिजली खर्च में ये पानी को जल्दी गर्म कर देता है।
अगर आप किसी ऐसे गीजर की तलाश कर रहे हैं जो काफी तेजी से पानी को गर्म कर दे तो एओ स्मिथ ईडब्ल्यूएस-3 ग्लास लाइन्ड इंस्टेंट गीजर को खरीद सकते हैं। मार्केट में इसकी कीमत 4,790 रुपये है लेकिन अमेजन से आप इसे 3,149 रुपये में खरीद सकते हैं।
बजाज स्प्लेंडोरा 3 लीटर 3KW IWH इंस्टेंट वाटर हीटर को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसमें तीन लीटर के करीब पानी आता है। आप तीन हजार से कम में वाटर हीटर ले सकते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत 2,599 रुपये है।
एक्टिवा इंस्टेंट वाटर गीजर हैवी ड्यूटी एलिमेंट के साथ आता है। इसमें 3 लीटर तक पानी आ सकता है। इस एंटी रस्ट कोटेड टैंक हीटर की कीमत 1,899 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: