Airtel vs Jio: एक महीने के लिए करना है रिचार्ज? तो ये रहेगा किफायती और बेस्ट प्लान
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel vs Jio 1 Month Plan: टेलीकॉम की दुनिया में एयरटेल और जियो का नाम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। ये ही कारण है कि दोनों कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार प्लान ऑफर करती है। दोनों कंपनियां अलग-अलग वैधता के साथ रिचार्ज प्लान पेश करती है। इनमें 1 महीने से लेकर 1 साल तक के प्लान शामिल हैं।
कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको कुछ ऐसे भी प्लान (Best Recharge Plans) मिलेंगे जो 1 महीने की वैधता के साथ आते हैं। इसमें 28 दिन नहीं बल्कि महीने के हिसाब से वैधता मिलती है। ऐसे में अगर कोई महीना 30 दिन या 31 दिन का है तो यूजर को उतने दिनों तक प्लान बेनिफिट मिल सकेगा। आइए जियो और एयरटेल (Airtel vs Jio) के वन मंथ वैलिडिटी प्लान के बारे में जानते हैं।
एयरटेल की ओर से एक खास प्लान जो दिया जाता है उसकी कीमत 111 रुपये है। एयरटेल अपने ग्राहकों 111 रुपये में एक महीन तक सिम कार्ड एक्टिव रखने वाला प्लान देता है। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। एसएमएस बेनिफिट के लिए STD SMS के 1.5 रुपये और लोकल SMS के 1 रुपये चार्ज लगेगा।
एयरटेल के मंथली प्लान की तुलना में जियो का 1 महीने की वैधता वाला प्लान अधिक कीमत के साथ आता है। इसकी कीमत 259 रुपये है जबकि, एयरटेल यूजर को 111 रुपये में मंथली प्लान देता है। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें रोजाना 100 SMS, डेली 1.5GB डेटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। इनके अलावा ग्राहक जियो ऐप सर्विस जैसे- जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री यूज कर सकते हैं।
हमने आपको जियो और एयरटेल के वन मंथ वैलिडिटी प्लान के बारे में बता दिया है। अब आप खुद तय कर सकते हैं कि किस कंपनी का प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: