---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

तमिल, तेलुगु, बंगाली और मराठी समेत जल्द ही इन 8 भाषाओं में बात करेगा Gemini, हिंदी में हुई शुरुआत

Gemini Live के जरिए यूजर को सीधे Google के एआई का एक्सेस मिलता है। इससे यूजर कुछ भी लिखने, प्लानिंग करने और सीखने आदि का काम कर सकता है।

---विज्ञापन---

Gemini Live now available in Hindi: गूगल का एआई चैटबॉट जेमिनी लाइव अब ‘देसी’ हो चला है, दरअसल, गुरुवार को जेमिनी लाइव हिंदी की शुरुआत की गई है। वहीं, जल्द ही इसमें तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और उर्दू जैसी अन्य भाषाएं शामिल की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार प्रगति मैदान में Google For India 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान गूगल जेमिनी लाइव को फ्री कर दिया है, साथ ही इस इवेंट में नई 9 भाषाओं के इसमें शामिल करने का ऐलान किया गया। हिंदी से इसकी शुरुआत की गई है।

---विज्ञापन---

Gemini क्या है और कैसे करता है काम?

Gemini के जरिए यूजर को सीधे Google के एआई का एक्सेस मिलता है। इससे यूजर कुछ भी लिखने, योजना बनाने, और सीखने आदि का काम कर सकता है। दरअसल, Gemini से अगर आप कुछ भी पूछते हैं या करने के लिए कहते हैं तो वह अपने पास मौजूद जानकारी का इस्तेमाल करके या Google की अन्य सेवाओं जैसे सोर्स से जानकारी लेकर आपको जवाब देता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: iPhone 15 लो AirPods के साथ सस्ते में, Flipkart ने पेश किया अनोखा ऑफर!

सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए

बता दें शुरू में जेमिनी लाइव केवल जेमिनी एडवांस ग्राहकों के लिए ही लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। इससे अधिक स्वाभाविक और संवादात्मक तरीकों से बातचीत करने की क्षमता प्राप्त हुई है। हिंदी में शुरुआत होने के बाद अब Gemini Live के साथ यूजर्स नेचुरल डिस्कशन कर पाएंगे। बता दें इसमें डीपर वॉइस, हायर वॉइस और मिड-रेंज वॉइस तीनों का ऑप्शन आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले बुरी खबर! भारत को छोड़ Apple को करना पड़ सकता है चीन का रुख, जानें क्या है वजह

First published on: Oct 03, 2024 09:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola