Gaming Laptop Under 50000: अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इस वक्त रिपब्लिक डे सेल चल रही है। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। सेल सभी ग्राहकों के लिए 13 जनवरी से शुरू हुई थी जो अमेजन पर 18 जनवरी और फ्लिपकार्ट पर 19 जनवरी को खत्म होगी। सेल (Flipkart-Amazon Sale 2024) में स्मार्टफोन, टैबलेट, एसी, लैपटॉप, पीसी एक्सेसरीज, रेफ्रिजरेटर समेत कई प्रोडक्ट्स पर धांसू डील्स मिल रही हैं। इसके अलावा, ई-कॉमर्स वेबसाइट सेल ऑफर्स के साथ बैंक ऑफर भी पेश कर रहा है।
हालांकि ये सेल गेमर्स के लिए भी कुछ दिलचस्प ऑफर पेश कर रही है, जिसमें गेमिंग कंसोल, गेम्स, गेमिंग एक्सेसरीज और गेमिंग लैपटॉप पर बंपर छूट मिल रही है। वहीं आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बेस्ट Gaming Laptops की लिस्ट लेकर आये हैं जिन्हें इस वक्त आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए सभी डील्स के बारे में जानते हैं।
HP Victus
लिस्ट के पहले लैपटॉप की बात करें तो इसमें हमने HP Victus को शामिल किया है जो इस वक्त 27% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 45,990 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 63,628 रुपये है। ICICI Bank Credit कार्ड से इसे खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 10% का डिस्काउंट दे रही है। लैपटॉप में 8 GB RAM 512 GB SSD और Windows 11 Home के साथ 4 GB Graphics कार्ड मिलता है।
ये भी पढ़ें- Republic Day 2024 Sale: लैपटॉप पर 50% तक छूट!
ASUS TUF Gaming F15
गेमर्स ये बात अच्छे से जानते हैं कि आसुस के लैपटॉप गेमिंग में कितने दमदार हैं। सेल के दौरान ASUS TUF Gaming F15 लैपटॉप भी काफी सस्ता मिल रहा है। 36% डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी एमआरपी 75,990 रुपये है। लैपटॉप में AI Powered Gaming Intel Core i5 11th Gen प्रोसेसर 8 GB RAM 512 GB SSD के साथ Windows 11 Home और 4 GB ग्राफ़िक कार्ड मिल रहा है।
Acer Aspire 7 Intel Core i5 10th Gen
रिपब्लिक डे सेल में Acer का गेमिंग लैपटॉप भी 48% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 46,500 रुपये में मिल रहा है। लैपटॉप पर करीब 42 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है जिस हिसाब से ये लैपटॉप करीब आधी कीमत पर मिल रहा है। यह गेमिंग लैपटॉप 8 GB RAM, 512 GB SSD और Windows 10 Home के साथ 4 GB ग्राफ़िक कार्ड ऑफर कर रहा है। ये सभी लैपटॉप फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
MSI GF63 Thin
यह गेमिंग लैपटॉप अमेजन पर 42% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 45,990 रुपये में मिल रहा है। लैपटॉप Intel Core i5-11260H प्रोसेसर, 40CM FHD 144Hz स्क्रीन, 8GB RAM और 512GB NVMe SSD के साथ आता है। इसके अलावा लैपटॉप में Windows 11 Home और Nvidia GeForce GTX 1650, GDDR6 4GB ग्राफ़िक कार्ड मिल रहा है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
5 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
8 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines