Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च कर दी है और इसके साथ ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है. खासतौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra ने प्रीमियम सेगमेंट में सीधा मुकाबला खड़ा कर दिया है. दूसरी ओर, Apple iPhone 17 Pro भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा के लिए चर्चा में है. दोनों ही फोन अपने-अपने ब्रांड के सबसे ताकतवर मॉडल हैं. ऐसे में सवाल सीधा है आखिर किसे चुनना ज्यादा समझदारी होगी? आइए दोनों का पूरा मुकाबला समझते हैं.

Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max

डिजाइन- कौन दिखता है ज्यादा प्रीमियम?
Galaxy S26 Ultra का डिजाइन काफी प्रीमियम और क्लीन रखा गया है. इसकी मोटाई 7.9mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने पर स्लिम महसूस होता है. खास बात यह है कि इसमें S Pen का सपोर्ट मिलता है, जो इसे बाकी फोनों से अलग बनाता है. वहीं iPhone 17 Pro की मोटाई 8.75mm है और इसका वजन 204 ग्राम है. iPhone का डिजाइन मजबूत और सॉलिड फील देता है, लेकिन S Pen जैसी सुविधा यहां नहीं मिलती.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले- बड़ा स्क्रीन या कॉम्पैक्ट एक्सपीरियंस?
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन बड़ी है, रंग शानदार दिखते हैं और कॉन्ट्रास्ट भी बेहतरीन मिलता है. दूसरी तरफ iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1206x2622 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है. अगर आपको बड़ा डिस्प्ले पसंद है तो सैमसंग आगे है, लेकिन कॉम्पैक्ट फोन चाहने वालों को iPhone पसंद आ सकता है.

---विज्ञापन---

प्राइवेसी डिस्प्ले- सैमसंग का नया दांव
सैमसंग ने इस बार एक खास फीचर जोड़ा है, जिसे प्राइवेसी डिस्प्ले नाम दिया गया है. इस फीचर की मदद से आपके बगल में बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन को साफ-साफ नहीं देख पाएगा. यानी चैट, मैसेज या कोई भी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहेगी. फिलहाल यह फीचर iPhone 17 Pro में नहीं दिया गया है, जिससे इस मामले में सैमसंग बढ़त लेता नजर आता है.

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस में कौन आगे?
Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है. यह चिप मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI फीचर्स के लिए काफी दमदार मानी जा रही है. इसके साथ Galaxy AI का भी इंटीग्रेशन मिलता है. वहीं iPhone 17 Pro में Apple का इन-हाउस A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हमेशा से स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. दोनों ही फोन स्पीड के मामले में टॉप क्लास हैं, फर्क सिर्फ सॉफ्टवेयर और यूजर एक्सपीरियंस का है.

कैमरा- 200MP बनाम 48MP, असली फर्क क्या है?
कैमरा की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड, 10MP 3x टेलीफोटो (OIS) और 50MP 5x पेरिस्कोप लेंस मिलता है. इसमें 100X स्पेस जूम की सुविधा भी दी गई है. सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मौजूद है.

वहीं iPhone 17 Pro में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो (f/2.8) लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा दिया गया है. कागज पर देखें तो सैमसंग ज्यादा मेगापिक्सल ऑफर करता है, लेकिन iPhone अपने नेचुरल कलर और वीडियो क्वालिटी के लिए जाना जाता है.

कीमत और वैल्यू- पैसा कहां लगाएं?
Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है. यह कीमत इसे सीधे प्रीमियम सेगमेंट में खड़ा करती है. iPhone 17 Pro भी इसी कैटेगरी का फोन है और दोनों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का है. अगर आप AI फीचर्स, S Pen और बड़ा डिस्प्ले चाहते हैं तो सैमसंग बेहतर विकल्प लग सकता है. वहीं iOS इकोसिस्टम और स्मूथ एक्सपीरियंस पसंद करने वालों के लिए iPhone 17 Pro मजबूत दावेदार है.

दोनों ही स्मार्टफोन अपने-अपने ब्रांड के बेस्ट मॉडल हैं. Galaxy S26 Ultra प्रोडक्टिविटी, AI और कैमरा जूम में आगे नजर आता है. वहीं iPhone 17 Pro परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के लिए जाना जाता है. आखिर में फैसला आपकी जरूरत, बजट और ब्रांड पसंद पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 Series लॉन्च: धासूं AI फीचर्स, प्राइवेसी डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ एंट्री, इतनी है कीमत