फ्रिज घर की सबसे जरूरी मशीनों मेंसे एक है, लेकिन इसे सही जगह रखना और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है. आमतौर पर देखा जाता है कि लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर रख देते हैं. लेकिन आपकी ये छोटी सी गलती फ्रिज की कूलिंग, बिजली खपत और उसकी उम्र तीनों पर असर डाल सकती है. ऐसे फ्रिज को लंबी समय तक चलाने के लिए उसे दीवार से सही दूरी पर रखना बेहद जरूरी है.
दीवार से सटाकर रखने से क्यों होती है परेशानी?
फ्रिज के पीछे या कॉर्नर पर कंप्रेसर और कंडेसर कॉइल लगे होते हैं. जब फ्रिज चलता है तो ये हिस्से हीट पैदा करते हैं. इस हीट को बाहर निकलने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए होती है. अगर फ्रिज दीवार से पूरी तरह सटा रहेगा तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और वहीं घुमती रहेगी. जिसका सीधा असर इसके कूलिंग सिस्टम पर पड़ता है और फ्रिज को अपने टेंपरेचर को मेंटेन करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
कितना गैप छोड़ना चाहिए?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रिज के पीछे कम से कम 4 से 6 इंच का गैप जरूर होना चाहिए. इसके अलावा दोनों किनारों पर भी कुछ इंच की जगह खाली रखना बेहतर माना जाता है. इससे हवा आसानी से कंडेंसर कॉइल के आसपास घुमती रही और हीट बाहन निकल जाती है. सही एयरफ्लो मिलने पर फ्रिज सामान्य तरीके से काम करता है और उसे ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता.
ये भी पढ़ें-पासवर्ड भूल गए? अब सेल्फी वीडियो दिखाते ही खुल जाएगा Google अकाउंट, आया नया फीचर
बिजली का बिल भी बढ़ सकता है
जब हीट बाहर नहीं निकलती तो कंप्रोसर को बार-बार ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका मतलब है कि फ्रिज ज्यादा बिजली खर्च करता है. शुरुआत में ये फर्क काफी कम लग सकता है, लेकिन लंबे समय तक यही आदत बिजली बिल को बढ़ा सकती है.
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
खराब एयरफ्लो की वजह से फ्रिज तुरंत खराब नहीं होता, लेकिन समय के साथ कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं. जैसे-
- फ्रिज का कंप्रोसर पहले से ज्यादा देर तक लगातार चलता रहे.
- कूलिंग पहले जैसी इफेक्टिव न लगे.
- फ्रिज का पिछला हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस हो.
- बिजली बिजल अचानक बढ़ने लगे.
ये भी पढ़ें- मोबाइल-लैपटॉप पर बने इस ‘X डस्टबिन’ का क्या मतलब हैं? 99% लोग नहीं जानते
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines