Free OTT Plans Benefits: क्या आप अपने सिम कार्ड में रिचार्ज सिर्फ कॉलिंग या डेटा लाभ के लिए नहीं करवाना पसंद करते हैं? ओटीटी बेनिफिट्स के लिए भी एक अच्छे प्लान की तलाश में रहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए हम एक खास प्लान लेकर आए हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस, डेटा समेत ओटीटी लाभ मिलता है।

आप रिचार्ज करवाकर नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) का फ्री में फायदा उठा सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये और सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का आता है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

399 रुपये का प्लान

जियो की ओर से 399 रुपये का सबसे सस्ता प्लान दिया जाता है जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का 1 साल के लिए फ्री एक्सेस मिलता है। इसके अलावा ये प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ है। इसमें प्रति माह के लिए 75GB डेटा का लाभ मिलता है।

599 रुपये का प्लान

599 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100जीबी डेटा और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फायदा मिलता है।

799 रुपये का प्लान

799 रुपये का पोस्ट प्लान एक फैमिली प्लान है जो 150GB डेटा और 200GB रोलोवर डेटा की सुविधा के साथ आता है। इसमें 2 एडिश्नल सिम कार्ड, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा 1 साल के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

999 रुपये का प्लान

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन वाला सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का है। इसमें 200GB हाई स्पीड डेटा और 500GB रोलोवर डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। इसमें तीन सिम कार्ड्स के साथ 1 साल के लिए फ्री ओटीटी बेनिफिट्स मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ