AC चलाते समय ध्यान रखें ये टिप्स तो बहुत कम आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल

Electricity bill, how to save electricity bill, AC bill, gadget news

Electricity bill, how to save electricity bill, AC bill, gadget news

गर्मियां आ चुकी हैं और घरों में कूलर, AC चलने शुरू हो गए हैं। हालांकि बहुत से लोग अभी भी महंगे बिजली के बिलों की वजह से एसी चलाने से डर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप एसी चलाते समय कुछ साधारण सी बातों का ध्यान रखें तो आपका इलेक्ट्रिसिटी बिल बहुत कम आएगा। जानिए इन टिप्स के बारे में

इन टिप्स से कम आएगा आपका एसी का बिल

  • एसी चलाने के पहले रूम को पूरी तरह बंद कर दें। यदि आपका रुम खुला रहेगा तो कमरा ठंडा नहीं हो पाएगा और ठंडी हवा बाहर जाती रहेगी। इसकी वजह से एसी को ज्यादा काम करना पड़ेगा और लाइट का बिल भी ज्यादा आएगा। इसलिए एसी चलाते समय कमरे की खिड़कियां, दरवाजे आदि को पूरी तरह बंद रखें या पर्दें लगा कर रखें।
  • एसी के टेम्परेचर को बार-बार न बदलें। उसे 23 से 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर दें। इस टेम्परेचर पर एयरकंडीशनर चलाने से आप अपने इलेक्ट्रिसिटी का बिल करीब 20 से 30 फीसदी तक बचा सकेंगे।
  • रुम को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद एयरकंडीशनर को बंद कर दें। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक बार ठंडा होने के बाद रुम लगभग एक घंटे तक ठंडा रहेगा। इस तरह आप एक घंटा इसी चलने का बिल बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब प्रोग्रामिंग करने में भी मदद करेगा Google का AI चैटबॉट बार्ड

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ