Flipkart Sale: गूगल के दमदार फोन पर 26 हजार का Discount, गलती से भी मिस न करें ये डील

Flipkart Sale Google Pixel 8 Discount Offer: फ्लिपकार्ट की सेल में अभी गूगल के दमदार फोन पर 26 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, बैंक ऑफर्स के साथ आप डिवाइस पर और ज्यादा छूट ले सकते हैं।

Flipkart Sale Google Pixel 8 Discount Offer
विज्ञापन

Flipkart Sale Google Pixel 8 Discount Offer: गूगल का दमदार फोन Pixel 8 फिलहाल Flipkart की सेल में अभी सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन पर आप ऑफर्स के साथ बड़ी छूट ले सकते हैं। यह ऑफर फोन के 128GB वेरिएंट पर उपलब्ध है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस पर 26,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे Pixel 8 की कीमत 49,999 रुपये हो गई है। हालांकि, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और EMI ट्रांजेक्शन पर स्मार्टफोन लेते हैं तो आपको 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

एक्सचेंज में 13,365 रुपये की छूट

इसका मतलब है कि ऑफर्स के साथ फोन की कीमत 46,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, 35 हजार रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं जो फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Pixel 7 के लिए कंपनी जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर दे रही है। जहां से आप एक्सचेंज में 13,365 रुपये तक बचा सकते हैं।

Advertisment

Flipkart Sale Google Pixel 8 Discount Offer

इतना रह जाएगा फाइनल प्राइस

इसका मतलब है कि अगर आपको एक्सचेंज के टाइम ये वैल्यू मिल जाती है, तो फोन की कीमत 33,000 रुपये के आसपास रह जाती है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है जिसका आपको कोई इस्तेमाल नहीं है, तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपने डिवाइस को फॉर्मेट और फैक्ट्री रीसेट करें, उसमें से अपनी जरूरत का सारा डेटा सेव करें और फिर एक्सचेंज करें। यह फोन खरीदने पर कुछ एक्स्ट्रा पैसे बचाने का एक शानदार तरीका है।

विज्ञापन

2024 में भी घटाई थी कीमतें

बता दें कि अगस्त 2024 में Google ने ऑफिशियल तौर पर Pixel 8 सीरीज और Pixel 7a की कीमत में कटौती की घोषणा की थी। खास तौर पर Pixel 8 की कीमत में काफी कमी की गई। इसका बेस वेरिएंट 128GB वाला है, जिसे भारत में 75,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, इसकी कीमत में संशोधन करके 71,999 रुपये कर दिया गया था। फोन के 256GB मॉडल की कीमत पहले 82,999 रुपये थी और कीमत में कटौती के बाद इसकी कीमत 77,999 रुपये कर दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ