हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Flipkart इस तारीख से शुरू करेगा फूड डिलीवरी सर्विस, Zomato और Swiggy की बढ़ेगी टेंशन

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट अब फूड डिलीवरी मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है. कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी सर्विस शुरू कर सकती है और रेस्टोरेंट से सिर्फ 10% कमीशन लेगी. ONDC नेटवर्क के जरिए शुरू होने वाली इस सर्विस से जोमैटो और स्विगी को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

विज्ञापन
Photo Credit AI

अगर आप अक्सर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट अब फूड डिलीवरी के बिजनेस में उतरने की तैयारी कर चुकी है. खबर है कि कंपनी 15 अगस्त के आसपास बेंगलुरु से अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर सकती है. इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु के कई रेस्टोरेंट्स के साथ हाथ मिलाना भी शुरू कर दिया है. अब तक भारतीय फूड डिलीवरी मार्केट पर जोमैटो और स्विगी का दबदबा रहा है, लेकिन फ्लिपकार्ट एक बड़े मास्टरस्ट्रोक के साथ एंट्री कर रहा है.
जोमैटो और स्विगी रेस्टोरेंट्स से आमतौर पर 16% से लेकर 30% तक भारी-भरकम कमीशन वसूलते हैं, वहीं फ्लिपकार्ट रेस्टोरेंट्स से सिर्फ 10% कमीशन लेने का मन बना रहा है. कम कमीशन होने की वजह से छोटे और बड़े रेस्टोरेंट मालिक तेजी से फ्लिपकार्ट से जुड़ रहे हैं.

Property Aadhaar Card: क्या अब जमीन का भी बनेगा आधार कार्ड? जानें क्‍या है Bhu-Aadhaar, क्‍या हैं इसके फायदे

ONDC के जरिए होगी सर्विस की शुरुआत

फ्लिपकार्ट पारंपरिक मॉडल की जगह भारत सरकार की पहल ONDC (Open Network for Digital Commerce) के जरिए सेवाएं देगा. ONDC के इस्तेमाल से फ्लिपकार्ट को शुरुआत से बड़ा ढांचा खड़ा करने की जरूरत नहीं होगी और वह कम समय में ग्राहकों तक पहुंच सकेगा. ग्राहक मुख्य फ्लिपकार्ट ऐप के साथ-साथ एक अलग ऐप के जरिए भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे.

विज्ञापन

ग्राहकों और रेस्टोरेंट्स को क्या फायदा होगा?

जब रेस्टोरेंट्स को कम कमीशन देना पड़ेगा, तो उनकी लागत घटेगी. इसका सीधा फायदा ग्राहकों को कम डिलीवरी चार्ज, ज्यादा डिस्काउंट और सस्ते खाने के रूप में मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर, जोमैटो और स्विगी को भी अपना मार्केट बचाए रखने के लिए अपनी कमीशन नीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है. कंपनी सबसे पहले बेंगलुरु के चुनिंदा ग्राहकों के साथ इसका ट्रायल करेगी. ग्राहकों के फीडबैक और सर्विस की गुणवत्ता परखने के बाद इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी लागू किया जाएगा.

Flipkart यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शॉपिंग करते-करते मिलेगा FREE Netflix, जानें कैसे?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola