Flipkart Big Saving Days सेल आज से होगी शुरू, iPhone से लेकर इन धांसू स्मार्टफोन पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: अमेजन से पहले फ्लिपकार्ट पर स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले वाली सेल आज यानी 4 अगस्त से शुरू हो रही है। जबकि, अमेजन पर 5 अगस्त को ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival Sale) की शुरुआत होगी। दोनों ही प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों के लिए कई तगड़े ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। बात करें फ्लिपकार्ट की तो Big Saving Days Sale के दौरान भी आप आईफोन, सैमसंग समेत कई अन्य दिग्गज कंपनी के फोन खरीदने के लिए उपलब्ध किए जाएंगे।
एप्पल और सैमसंग दोनों ही अपने फ्लैगशिप फोन के लिए जाने जाते हैं। अधिक कीमत के कारण इन्हें खरीदने की इज्जत हर किसी की जेब नहीं देती है। हालांकि, इन फोनों को सस्ते में खरीदने का ऐसा मौका आपको फ्लिपकार्ट बिग सेविंग सेल के दौरान मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सैमसंग और एप्पल के किन फोन पर भारी छूट है।
ये भी पढ़िए- Phone under 15000: बजट कम है तो चिंता नहीं…, पॉकेट रेंज में आते हैं ये 5G फोन; देखें लिस्ट
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान एप्पल के आईफोन 11 (iPhone 11), आईफोन 12 (iPhone 12), आईफोन 13 (iPhone 13) और आईफोन 14 (iPhone 14) पर बंपर छूट दी जाएगी। वर्तमान में आईफोन 11 की कीमत 41,999 रुपये है। जबकि, आईफोन 14 की कीमत 68,999 रुपये है। आईफोन मॉडल्स पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध किया जाएगा, जिससे इनकी कीमत आधी हो सकती है।
आईफोन के अलावा सैमसंग के कई फ्लैगशिप फोनों पर भारी छूट दी जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस पर कई डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाएंगे। फिलहाल, Samsung Galaxy S22+ को 59,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy Z Flip 3 को भी अलग-अलग ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदने का मौका है।
ये भी पढ़िए- Flipkart Big Saving Days: हो जाइए तैयार! इस दिन से शुरू होगी इंडिपेंडेंस डे फ्रीडम सेल, मिलेंगे बंपर ऑफर्स
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान आप गूगल पिक्सल 6ए, गूगल पिक्सल 7ए और अन्य गूगल पिक्सल सीरीज फोन पर भी छूट पा सकेंगे। इतना ही नहीं, इस सेल के दौरान कई लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध किए जाएंगे। जबकि, 5जी स्मार्टफोन को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: