Phone under 15000: बजट कम है तो चिंता नहीं..., पॉकेट रेंज में आते हैं ये 5G फोन; देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Phone under 15000: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? लेकिन बजट आपका 10 हजार से 15 हजार रुपये के बीच है? तो ऐसे में आपको मार्केट में कई ऑप्शन्स मिल सकते हैं।
जी हां, मार्केट में कई फीचर्स के साथ स्मार्टफोन हैं जिनमें कुछ ऐसे हैं जिनकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। अगर आप भी उन ग्राहकों को में से एक हैं जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन (Budget Friendly Smartphone) की तलाश कर रहे हैं, तो आइए आपको 15 हजार रुपये से कम कीमत (Mobile Phone under 15000) में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। एंड्रॉइड 13 पर चलने वाले ये फोन दो वैरिएंट्स के साथ आता है।

इसके 4GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 15,999 रुपये है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50MP + 2MP + 2MP के साथ है। जबकि, फ्रंट में 13MP का कैमरा है।
पोको एम4 5जी एक बजट फ्रेंडली फोन है। इसमें 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 चिपसेट है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।

बॉक्स के बाहर ये MIUI के साथ Android 12 पर काम करता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP मुख्य + 2MP के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
आईक्यूओओ जेड6 लाइट 5जी की कीमत 15 हजार रुपये से कम कीमत का है। इसके 6GB + 128GB की कीमत 14,499 रुपये है। इसमें 6.58-इंच FHD+ का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।

फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP मुख्य + 2MP मैक्रो के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है।
इनफिनिक्स हॉट 30 5जी में 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh बैटरी है। बॉक्स के बाहर ये एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।

इसके 4GB + 128GB की कीमत 12,499 रुपये और 8GB + 128GB की कीमत 13,499 रुपये है। फोन में 50MP के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में 50MP मुख्य कैमरा + 2MP मैक्रो + VGA सेंसर है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है।

एंड्रॉइड 12 पर चलने वाला ये फोन दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB + 128GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 11,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: