Flipkart Big Saving Days: हो जाइए तैयार! इस दिन से शुरू होगी इंडिपेंडेंस डे फ्रीडम सेल, मिलेंगे बंपर ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: हर साल अगस्त की शुरुआत के साथ हम सभी को अमेजन और फ्लिपकार्ट की बिक्री का इंतजार रहता है। 15 अगस्त से पहले ही ये दोनों प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म धमाकेदार बिक्री के साथ आते हैं।
अमेजन के बाद अब फ्लिपकार्ट पर भी इंडिपेंडेंस डे फ्रीडम सेल (Flipkart Independence Day Freedom Sale) की जल्द शुरुआत होने वाली है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स दिए जा सकते हैं। इस सेल को फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल के तहत शुरू किया जा रहा है। आइए फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की तारीख, ऑफर्स और डील्स के बारे में जानते हैं।
अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरुआत 5 अगस्त से शुरू होगी, जो 9 अगस्त तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज यानी इंडिपेंडेंस डे फ्रीडम सेल की शुरुआत 4 अगस्त से होगी। जबकि, Flipkart Plus Members के लिए सेल की शुरुआत थोड़े समय पहले से शुरू हो जाएगी।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज इंडिपेंडेंस डे फ्रीडम सेल 2023 के दौरान ग्राहकों को तीन अलग-अलग समय पर बेस्ट डील्स मिल सकती है। बिक्री के दिनों में सुबह 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे नई डील्स मिलेंगे। सबसे ज्यादा फायदेमंद सौदे शाम को 4 से 8 बजे के बीच मिलेंगे।
अन्य ऑफर्स की बात करें तो इस बार की बिक्री में इन-हाउस फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक और सुपर एलीट कार्ड पर 8 प्रतिशत सुपरकॉइन्स का फायदा मिलेगा। हालांकि, इसके अलावा कोई बैंक ऑफर उपलब्ध नहीं किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान टीवी, डिवाइस, फिटनेस, मेकअप समेत कई चीजों पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। घर और रसोई की जरूरतमंद चीजों को 50 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। जबकि, फ्लिपकार्ट के ओरिजिनल ब्रांडों पर आपको 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। आप चाहें तो स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन, ईयरबड्स समेत अन्य प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: