फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से बिग बिलियन डेज सेल शुरू होने वाली है. इधर ऑफिशियल सेल शुरू होने से पहले ही स्मार्ट टीवी कैटेगरी में कस्टमर्स के लिए धांसू डिस्काउंट ऑफर्स निकल आए हैं. खासकर 43 और 55 इंच LED स्मार्ट टीवी पर इस बार भारी छूट मिल रही है. Philips, TCL, Xiaomi, Thomson और Foxsky जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के टीवी अब बेहद कम दाम में खरीदे जा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है डिस्काउंट ऑफर…
Philips Frameless Smart TV- स्टाइलिश और किफायती
अगर आप घर के लिए एक स्लिम और स्टाइलिश टीवी चाहते हैं तो Philips का 55-इंच फ्रेमलेस स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी असली कीमत 49,999 रुपये थी, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ 34,999 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे 30% की छूट. यह फुल एचडी डिस्प्ले और Android TV प्लेटफॉर्म के साथ आता है. इसका फ्रेमलेस डिजाइन आपके हॉल को प्रीमियम लुक देगा.
TCL iFFALCON Smart TV- 4K क्वालिटी में धांसू डील
4K टीवी लेने का सपना देख रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए परफेक्ट है. TCL iFFALCON 43 इंच स्मार्ट टीवी फिलहाल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 50,999 रुपये थी. यानी पूरे 54% की बचत. यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आपको स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस और सभी बड़े स्ट्रीमिंग ऐप्स तक आसानी से पहुंच मिलती है.
Xiaomi F Series Smart TV- Alexa और Fire TV का मजा
Xiaomi के F Series स्मार्ट टीवी की कीमत इस सेल में घटकर 21,999 रुपये रह गई है, जो पहले 42,999 रुपये थी. यानी 48% की छूट. इसमें Fire TV प्लेटफॉर्म दिया गया है जिसमें Alexa का सपोर्ट भी मिलता है. इसके जरिए आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं और ढेरों स्ट्रीमिंग ऐप्स व विशाल कंटेंट लाइब्रेरी का फायदा उठा सकते हैं.
Thomson Smart TV- दमदार साउंड और एक्सचेंज ऑफर
थॉमसन का 43-इंच स्मार्ट टीवी अब सिर्फ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें आपको 47% डिस्काउंट के साथ ही 40W का पावरफुल साउंड आउटपुट मिलता है, जो आपके घर को मिनी थिएटर में बदल देगा. इसके अलावा कंपनी इस मॉडल पर 5,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है, जिससे यह डील और भी फायदेमंद हो जाती है.
ये भी पढ़ें- Smart TV पर पाएं बेस्ट पिक्चर क्वालिटी और थिएटर जैसा एक्सपीरियंस, अभी बदलें ये सेटिंग्स
Foxsky Smart TV- बजट में सबसे बड़ा धमाका
अगर आप सबसे कम कीमत में स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो Foxsky का 43-इंच स्मार्ट टीवी इस सेल का हाइलाइट है. इसकी कीमत सिर्फ 12,499 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी असली कीमत 41,499. यानी आपको करीब 69% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. यह Android TV प्लेटफॉर्म पर चलता है और 1 साल की वारंटी के साथ आता है. बजट सेगमेंट में यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
हर बजट के लिए बेस्ट डील
Flipkart के Big Billion Days 2025 से पहले 43 और 55 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहे ये ऑफर्स कस्टमर्स के लिए किसी बंपर डील से कम नहीं हैं. चाहे आप प्रीमियम डिजाइन और 4K क्वालिटी चाहते हों या फिर बजट-फ्रेंडली ऑप्शन ढूंढ रहे हों हर यूजर के लिए एक परफेक्ट टीवी मौजूद है.
ये भी पढ़ें- फेस्टिवल सीजन की सेल में Smart TV खरीदने का है प्लान, ये गाइड करेगा मदद
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
6 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
9 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
10 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
13 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines