फेस्टिवल सीजन की सेल में Smart TV खरीदने का है प्लान, ये गाइड करेगा मदद

त्योहारों के आते ही खरीदारी करने का सीजन भी शुरु हो जाता है ऐसे अगर आपको कोई बेहतर टीवी खरीदने के लिए गाइड कर तो क्या वो सोने पर सुहागा नहीं होगा. तो देखते हैं त्योहार डिस्काउंट्स के साथ सही टीवी खरीदने का ये गाइड.

smart TV festival season

News 24 GFX

Smart TV buying guide: भारत में स्मार्ट होम का मतलब अब सिर्फ वाई-फाई राउटर और स्मार्ट बल्ब नहीं रह गया है. 2025 में स्मार्ट टीवी लिविंग रूम का ब्रेन बन गया है. यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है बल्कि वॉयस असिस्टेंट और अन्य स्मार्ट डिवाइस का कंट्रोलर भी बन गया है. त्योहारों के मौसम में नया टीवी लेने का यह सबसे सही समय है. डिस्काउंट्स, नए लॉन्च और बेहतर फीचर्स के साथ यह आपके घर को अगले पांच साल के लिए तैयार कर देगा.

विज्ञापन

2025 के लिए जरूरी स्मार्ट टीवी टेक्नोलॉजी

आज के स्मार्ट टीवी सिर्फ LCDs तक सीमित नहीं रह गए हैं. इसे खरीदते समय हमे इन बातों पर भी ध्यान देना चाहिए. जैसे-

विज्ञापन
  • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी: OLED, QLED और Mini-LED पैनल अब सामान्य हो गए हैं. कम से कम 4K रिजॉल्यूशन वाला टीवी ही खरीदें. प्रीमियम यूजर्स 8K मॉडल देख सकते हैं.
  • प्रोसेसर और AI अपस्केलिंग: अच्छे प्रोसेसर वाले टीवी में कम रिज़ॉल्यूशन वाला कंटेंट भी शार्प दिखता है.
  • स्मार्ट फीचर्स: Google TV, Tizen, webOS जैसे प्लेटफॉर्म का यूजर इंटरफेस स्मूद होना चाहिए.
  • Alexa, Google Assistant और Bixby जैसे वॉयस असिस्टेंट इनबिल्ट होने चाहिए.
  • कनेक्टिविटी: Wi-Fi और HDMI जरूरी हैं, खासकर गेमिंग और साउंडबार के लिए.
  • साउंड: Dolby Atmos या spatial ऑडियो का सपोर्ट अब मिड-रेंज टीवी में भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Smart TV पर पाएं बेस्ट पिक्चर क्वालिटी और थिएटर जैसा एक्सपीरियंस, अभी बदलें ये सेटिंग्स

सही स्क्रीन साइज चुनना

इंडिया में लिविंग रूम के लिए 50 इंच स्क्रीन अब न्यूनतम मानी जाती है. अगर जगह और बजट है तो 55-65 इंच का टीवी 4K या 8K के साथ थिएटर एक्सपीरियंस देता है. वहीं छोटे कमरे, बेडरूम या किचन के लिए 32-43 इंच का स्मार्ट टीवी सफिशिएंट है. ध्यान देने वाली बात है ये कि स्क्रीन साइज और देखने की दूरी मेल उसी हिसाब से होना चाहिए.

विज्ञापन

अलग यूज के लिए स्मार्ट टीवी

  • गेमिंग: HDMI 2.1, VRR और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ.
  • स्ट्रीमिंग: तेज प्रोसेसर, अपडेटेड ऐप्स और smooth UI.
  • स्पोर्ट्स:मोशन स्मूदिंग, हाई रिफ्रेश रेट और बड़ा स्क्रीन.
  • कैज़ुअल: बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी, अच्छे साउंड और आसान रिमोट.

भरोसेमंद स्मार्ट टीवी ब्रांड्स (2025 में भारत)

  • Samsung: QLED और स्मार्ट फीचर्स के लिए.
  • LG: OLED और webOS के लिए.
  • Sony: शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग और Android TV के लिए.
  • Xiaomi/MI: बजट फ्रेंडली और भरोसेमंद हार्डवेयर.
  • OnePlus & TCL: मिड-रेंज में कॉम्पिटिटिव फीचर्स.

ये भी पढ़ें- Dish TV की VZY Smart TV: अब एक ही स्क्रीन पर DTH और OTT, कीमत 12,000 हजार से शुरू, पढ़ें डीटेल्स

त्योहार का समय, बेस्ट डील्स

23 सिंतबर से शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival सेल और Flipkart Big Billion Days sale सेल के दौरान प्रीमियम मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट मिल सकते हैं. खरीदते समय वॉरंटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जरूर चेक करें. अगर आपके घर में स्मार्ट असिस्टेंट है, तो टीवी ऐसे चुनें जो Alexa, Google Home या Apple HomeKit के साथ आसानी से जुड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ