---विज्ञापन---

गैजेट्स

Smart TV पर पाएं बेस्ट पिक्चर क्वालिटी और थिएटर जैसा एक्सपीरियंस, अभी बदलें ये सेटिंग्स

Smart TV best picture quality settings: स्मार्ट टीवी पर पिक्चर क्वालिटी सही नहीं लग रही? जानिए आसान टिप्स और सही पिक्चर सेटिंग्स एडजस्ट कर आप घर बैठे थिएटर जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस पा सकते हैं.

Smart TV best picture quality settings: आजकल स्मार्ट टीवी घर के मनोरंजन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे आप एक्शन फिल्म देखें या हॉरर थ्रिलर, असली मजा तभी आता है जब पिक्चर क्वालिटी सही तरीके से सेट की गई हो. टीवी में दिए गए प्रीसेट मोड्स हमेशा हर तरह की कंटेंट के लिए परफेक्ट नहीं होते. इसलिए कुछ बेसिक सेटिंग्स बदलकर आप अपनी मौजूदा स्मार्ट टीवी से भी बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस पा सकते हैं.

सही पिक्चर मोड चुनें

अक्सर टीवी में Vivid, Dynamic या Standard जैसे मोड पहले से सेट रहते हैं. ये ब्राइटनेस और कलर्स को इतना बढ़ा देते हैं कि तस्वीरें नेचुरल नहीं लगतीं. अगर आप असली और नैचुरल कलर्स चाहते हैं तो Movie, Cinema या Filmmaker मोड चुनें. ये आंखों को आराम देते हैं और लंबे समय तक देखने पर थकान नहीं होती.

---विज्ञापन---

ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट एडजस्ट करें

ब्राइटनेस का सीधा असर डार्क सीन और शैडो पर पड़ता है. इसे ऐसे सेट करें कि अंधेरे हिस्से साफ दिखें लेकिन ब्लैक पूरी तरह फीके न लगें. वहीं, कॉन्ट्रास्ट ब्राइट हिस्सों को कंट्रोल करता है. इसे इतना बढ़ाएं कि सफेद हिस्से में भी डिटेल्स साफ नजर आएं. अगर तय न कर पा रहे हों, तो दोनों को लगभग 70-75% पर रख सकते हैं.

शार्पनेस कम करें

अधिकतर स्मार्ट टीवी डिफॉल्ट में शार्पनेस को बहुत ज्यादा सेट कर देते हैं. इससे तस्वीर में आर्टिफिशियल किनारे और अननेचुरल ग्लो दिखने लगता है. इसे 50% से कम रखें. अगर आप FHD या 4K कंटेंट देखते हैं तो शार्पनेस को जीरो पर रखना भी बेहतर है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Dish TV की VZY Smart TV: अब एक ही स्क्रीन पर DTH और OTT, कीमत 12,000 हजार से शुरू, पढ़ें डीटेल्स

मोशन स्मूथिंग (MEMC) बंद करें

आजकल कई टीवी MEMC फीचर के साथ आते हैं, जो वीडियो को स्मूद बनाने के लिए एक्स्ट्रा फ्रेम जोड़ता है. लेकिन फिल्मों और एक्शन सीन्स में यह अक्सर नेचुरल लुक खराब कर देता है और सोप ओपेरा इफेक्ट पैदा करता है. बेहतर होगा इसे पूरी तरह बंद करें या न्यूनतम स्तर पर रखें.

---विज्ञापन---

बैकलाइट एडजस्ट करें

अगर आपके पास QLED टीवी है, तो बैकलाइट सेटिंग पर जरूर ध्यान दें. ज्यादा बैकलाइट से रंग फीके और धुंधले लग सकते हैं. बैकलाइट को 70-75% पर सेट करने से रंग ज़्यादा नैचुरल और आंखों को आराम देने वाले लगते हैं.

गेमिंग मोड चालू करें

अगर आप टीवी पर गेमिंग करते हैं तो Game Mode जरूर ऑन करें. यह मोड इनपुट लैग कम करता है और गेम्स को स्मूद बनाता है. यह फीचर तभी दिखेगा जब आप टीवी से पीसी या गेमिंग कंसोल कनेक्ट करेंगे. कई बार इसके साथ गेमिंग को और बेहतर करने वाले एक्स्ट्रा सेटिंग्स भी मिलते हैं.

---विज्ञापन---

सेटिंग कहां मिलेंगी?

  • Android TV-Settings →Device Preferences→Display & Sound→Picture
  • LG webOS –Settings→Picture Mode या Picture Wizard
  • Samsung Tizen-Filmmaker Mode ऑन करें, यह पोस्ट-प्रोसेसिंग इफेक्ट्स बंद कर देता है और कंटेंट के हिसाब से सेटिंग खुद एडजस्ट कर देता है.

स्मार्ट टीवी की पिक्चर सेटिंग्स को सही तरीके से एडजस्ट करने से आपका देखने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है. बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही मोड चुनना, शार्पनेस कम करना और बैकलाइट एडजस्ट करना आपको थिएटर जैसा मजा घर पर ही दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- X से होगी तगड़ी कमाई, प्रोडक्ट हेड ने खोला राज, बस करना होगा ये आसान काम

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2025 10:15 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola