X Bankrupt: बड़ी उम्मीदों के साथ एलन मस्क ने ट्विटर यानी X को खरीदा था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी जल्द ही Bankrupt हो सकती है। एक्स को खरीदने के लिए एलन मस्क ने जो ऋण लिया था, वह लगभग 13 बिलियन डॉलर था और सोशल मीडिया कंपनी को हर साल ब्याज भुगतान में लगभग 1.2 बिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन हाल ही में सामने आई बीबीसी की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
बीबीसी ने रविवार को बताया कि चूंकि बड़े विज्ञापनदाताओं ने मंच छोड़ दिया है। इसके बाद से एक्स के लिए अपने ऋण पर ब्याज का भुगतान करना मुश्किल हो गया है। यहां तक की कंपनी अब कर्मचारियों को भुगतान करने में भी असमर्थ लग रही है, तो ऐसी संभावना है कि कंपनी दिवालिया हो सकती है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
$44 बिलियन में खरीदा था X
हालांकि, जिस कंपनी को उन्होंने $44 बिलियन में खरीदा था, उसके लिए दिवालियापन अकल्पनीय लग सकता है लेकिन यह संभव है। डिज़्नी और एप्पल अब एक्स पर विज्ञापन नहीं दे रहे हैं जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। दूसरी तरह खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट ने भी पुष्टि की है कि वह एक्स पर विज्ञापन नहीं देंगे।
वॉलमार्ट ने प्लेटफॉर्म छोड़ने की बताई वजह
वहीं इस रिपोर्ट में वॉलमार्ट के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है हम एक्स पर विज्ञापन देना बंद कर रहे हैं क्योंकि हमने अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म ढूंढ लिया है। पिछले महीने मस्क द्वारा यहूदी विरोधी पोस्ट का समर्थन करने के बाद वॉलमार्ट के जाने से एक्स छोड़ने वाली कंपनियों की लिस्ट में इजाफा हुआ है।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
एक्स पूरी तरह से ऐड पर निर्भर
ऐप्पल, डिज़नी, आईबीएम, कॉमकास्ट और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी उन कंपनियों में से हैं जो अब एक्स पर विज्ञापन नहीं दे रहे हैं। पिछले साल, एक्स का लगभग 90 प्रतिशत Revenue ऐड से आया था।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
14 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
16 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
18 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
20 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines