Twitter name change effect दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर को जबसे अपने हाथों में लिया है तभी से इसमें बदलाव करते नजर आ रहे हैं। कई नए टूल्स को एड करने के साथ ही इसे औऱ भी ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनने की तैयारी चल रही है। इससे कई यूजर्स खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ट्विटर का नाम एक्स करने के बाद नाराज चल रहे हैं। इसे देखते हुए एक्स यूजर्स इससे दूरी बना रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस पर लगातार यूजर्स की भी संख्याघट रही है। रीब्रांडिंग के बाद सेशन में और एवरेज यूजर टाइम में भी कमी आ रही है। वीकली एक्टिव यूजर में गिरावट होने की वजह से एलन मस्क को नुकसान हो रहा है।
नाम बदलते ही वीकली यूजर्स की संख्या में इतने % की आई कमी
ट्विटर का नाम एक्स करने के बाद पिछले कुछ हफ्ते के मुकाबले 4% की कमी देखने को मिली है। ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर ने आंकड़ा जारी किया था। इसके अनुसार इस महीने के शुरू में ऐप 4 स्थान गिरकर 36वें स्थान पर आ गया है। सिर्फ इतना ही नहीं इंस्टॉल करने वालों की संख्या में 8% की कमी दर्ज की गई है।
एंड्रायड और आईओएस दोनों यूजर्स में आ रही है कमी
नाम बदलने के बाद ही आईओएस यूजर्स की संख्या में 22% और एंड्रॉयड यूजर्स की संख्या में 18% की कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ अगर एवरेज यूजर टाइम की बात करें तो इसमें 5% की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार रीब्रांड करने के बाद यूजर्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिले हैं। इसका कारण ब्लू बर्ड को बताया गया है।
ट्विटर लाइट की संख्या में हुई बढ़तरी
टेकक्रच की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर लाइट की संख्या बढ़ रही है। ये आंकड़ा पिछले समय के मुकाबले लगभग 50% तक बढ़े हैं। रेवेन्यू में 6 अगस्त से 20 अगस्त के बारे में जानकारी दी गई है, इसके अनुसार रेवेन्यू में 25% का इजाफा हुआ है। आपको बताते चलें कि रीब्रांड के बाद थ्रेड्स की संख्या में 70% गिरावट के बाद ये 16 स्थान पर रहा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines