Elon Musk Xmail Gmail: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने जीमेल बंद होने की अफवाहों के बीच बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वे गूगल के जीमेल को टक्कर देने के लिए एक नई ईमेल सेवा शुरू करेंगे, जिसका नाम Xmail होगा।
‘जल्द आ रहा Xmail’
दरअसल, Gmail की सेवा बंद होने की फैल रही अफवाहों पर जब X की इंजीनियरिंग और और सुरक्षा टीम के सदस्य नैट मैकग्राडी ने एलन मस्क से पूछा कि हम Xmail को कब ला रहे हैं? इस पर मस्क ने कहा कि यह जल्द आ रहा है।
क्या जीमेल बंद हो रहा है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि गूगल अपनी Gmail सेवा को बंद करने जा रहा है। यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि Gmail को इस साल अगस्त में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, गूगल ने इस दावे को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: 15GB नहीं Google दे रहा 2TB Free क्लाउड स्टोरेज, सिर्फ इस ट्रिक को करें फॉलो
गूगल ने क्या कहा?
Google ने Gmail बंद होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि जीमेल सेवा चालू रहेगी। हम मूल रूप से एचटीएमएल व्यू को बंद करने जा रहे हैं। बता दें कि गूगल के साइन-इन पेज पर यूजर्स को एक नया बैनर दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है- A New Look Is Coming Soon। गूगल ने यह भी कहा कि वह साइन-इन पेज को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। यह बदलाव कंपनी की मेटरियल डिजाइन थीम पर आधारित है।
यूजर्स क्या बोले?
कुछ यूजर्स ने Gmail पर विश्वास की कमी का आरोप लगाते हुए इसे छोड़ने का मन बनाया है तो कुछ इसका यूज जारी रखने का प्लान बना रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि जीमेल पर से भरोसा उठ गया है। अब Xmail पर स्विच करने का समय आ गया है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि वह जीमेल का उपयोग करना जारी रखेगा।
यह भी पढ़ें: Google को नोटिस जारी करने की तैयारी में सरकार, पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान
संबंधित खबरें
स्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
19 mins agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 hr agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
3 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
21 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
23 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines