---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

इंटीरियर, गेम्स और फूड, एवरीथिंग गुड, Google ऑफिस के अंदर का वीडियो देखें, बताएं कैसा लगा?

Google Pune office video: इंटरनेट पर गूगल के नए ऑफिस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गूगल के पूणे ऑफिस का है। इस वीडियो को ऑफिस में ही काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीरियर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Google Pune office video: आपको काम करने के लिए कैसा ऑफिस प्लेस चाहिए? शायद आप कहेंगे वहां का आर्किटेक्ट बेहतरीन हो। उसमें ईटिंग फैसिलिटी उम्दा क्वालिटी की मिले और उसमें एक गेमिंग रूम हो, वहां मसाज चेयर हो और शायद यह लिस्ट खत्म ही न हो। लेकिन इन दिनों Google के नए पुणे ऑफिस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस शानदार ऑफिस को देख इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। नेटिजंस बार-बार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें गूगल का ऑफिस

---विज्ञापन---

अलग-अलग एंबियंस के अनुसार डिफरेंट तरह की चेयर

जानकारी के अनुसार यह ऑफिस पुणे के Koregaon Park Annexe में बनाया गया है। इस वीडियो को इस ऑफिस में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर Arsh Goyal ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने अपने ऑफिस का पूरा टूर दिया है। जिसमें बैठने की जगह, कैफेटेरिया (जहां वैरायटी ऑफ फूड था), गेमिंग रूम (जहां कैरम बोर्ड, शतरंत समेत अन्य गेम थे) दिखाया है। वीडियो में ऑफिस बेहद कलरफुल दिख रहा है, बीन बैग, ऑफिस शेयर समेत अलग-अलग एंबियंस के अनुसार डिफरेंट तरह की चेयर है।

---विज्ञापन---

ऑफिस का हर कोना है जबरदस्त 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर Arsh Goyal ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ऑफिस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा। यह मेरा ड्रीम ऑफिस हैं। मैं अपने ऑफिस के हर पार्ट को लाइक करता हूं, लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा आप क्या सोचते हैं? उन्होंने आगे लिखा कि बेहतरीन, मेरा सपना पूरा हो गया। बता दें Google अपने शानदार ऑफिस के लिए जाना जाता है। गूगल के कर्मचारियों में वहां मिलने वाला easy breezy working माहौल काफी फैमस है। जानकारी के अनुसार गूगल पूणे ऑफिस से अपने ग्राहकों को रियल टाइम टेक्निकल एडवाइस देता है। यहां एडवांस इंटरप्राइज क्लाउड तकनीक पर काम होता है।

ये भी पढ़ें: Google Chrome का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! तुरंत कर लें ये काम, वरना…

First published on: Feb 19, 2024 05:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola