E-Challan Scam: बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ-साथ ऑनलाइन स्कैम का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है। ठगों द्वारा ठगी के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। कई बार आधार कार्ड नंबर अपडेट को लेकर ठगों ने लोगों से लाखों रुपये लूट लेते हैं, ऐसा मामला कई बार सामने आ चुके हैं। अब, ठगों ने ऑनलाइन फ्रॉड करने का नया तरीका अपनाया है, जिससे आपको भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
दरअसल, ठगों ने ई-चालान स्कैम का तरीका अपनाया है, जी हां अगर आप चालान का भुगतान कर रहे हैं, तो आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। इसे लेकर सरकार ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
E-Challan Scam: लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हो रहे हैक
स्कैमर्स द्वारा लोगों के फोन पर मैसेज किए जा रहे हैं, जिसमें वाहन मालिकों ई-चालान अलर्ट का संदेश मिलता है। इस मैसेज के साथ स्कैमर्स एक लिंग भी सेंड करते हैं, जिसके जरिए चालान का भुगतान करने की सलाह दी गई है। जैसे ही इस लिंक पर कोई क्लिक करता है वैसे ही आपके फोन की डाटा स्कैमर्स के पास पहुंच जाता है। इसके बाद हैकर्स आपके क्रेडिट/डेबिट की जानकारी भी प्राप्त कर लेते हैं। इसके बाद ठगों द्वारा लोगों को लाखों का चूना लगा दिया जाता है।
यह भी पढ़ेंः Instagram से डिलीट हो गई है फोटो, वीडियो तो ऐसे करें रिस्टोर
ठगों ने बनाया है फेक लिंक
पुलिस के अनुसार, घोटालेबाजों ने ई-चालान भुगतान का लिंक आधिकारिक लिंक जैसा ही क्रिएट किया है। इस वजह से लोग घोटाले के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे में आपको ये जरूरी है कि आप परिवहन विभाग की आधिकारिक साइट का ही इस्तेमाल करें। ई-चालान भुगतान की आधिकारिक लिंक https://echallan.parivahan.gov.in/ है।
ठगी के बाद क्या करें?
अगर घोटालेबाज आपको धोखा देने में सफल हो जाते हैं, तो आपको तुरंत सरकारी नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए और अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए। इसके अलावा आप साइबर क्राइम की आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। इतना करने के बाद आपको बिना देर किए नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करना चाहिए।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
26 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines