डिश टीवी ने लॉन्च किया नया VZY स्मार्ट टीवी, DTH और OTT एक ही जगह, सिनेमा हॉल से साउंड का मिलेगा मजा

Dish TV ने नए VZY Smart TV लॉन्च किए हैं जो बिल्ट-इन DTH और OTT सपोर्ट के साथ आते हैं। 32 इंच से 55 इंच QLED 4K तक के इन टीवी में डॉल्बी ऑडियो और ऐटमॉस का सपोर्ट मिलेगा।

dish tv

Photo Credit- Dish tv

डिश टीवी ने मार्केट में अपने नए VZY Smart TV सीरीज लॉन्च किए हैं। VZY का मतलब है Vibe, Zone और You। इन टीवी की सबसे खास बात यह है कि इनमें बिल्ट-इन DTH और OTT ऐप्स दोनों का मजा मिलेगा। यानी अलग से सेट-टॉप बॉक्स लगाने की झंझट नहीं होगा। इस टीवी का शानदार डिस्प्ले और डॉल्बी साउंड आपको शानदार थिएटर एक्सपीरियंस देने का दम रखता है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स।

विज्ञापन

साइज और डिस्प्ले ऑप्शन

डिश टीवी के नए स्मार्ट टीवी 32 इंच (HD) से लेकर 55 इंच (QLED 4K) तक के साइज में लॉन्च हुए हैं। इनमें HD से लेकर QLED 4K डिस्प्ले तक का ऑप्शन मिलता है। टीवी का ब्राइटनेस लेवल 350 निट्स है और इसमें डॉल्बी विज़न सपोर्ट दिया गया है, जिससे पिक्चर क्वालिटी और भी शानदार दिखती है।

विज्ञापन

धांसू साउंड क्वालिटी

साउंड क्वालिटी की बात करें तो कंपनी ने टीवी में डॉल्बी ऑडियो दिया है। वहीं, प्रीमियम मॉडल्स में डॉल्बी ऐटमॉस का सपोर्ट भी मौजूद है। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर्स को घर बैठे ही सिनेमाहॉल जैसी आवाज का मजा मिलेगा।

विज्ञापन

बिल्ट-इन DTH और OTT ऐप्स

इन टीवी में सबसे बड़ा हाइलाइट है बिल्ट-इन DTH, जिसमें 576 लाइव चैनल दिए गए हैं। इनमें से 86 चैनल HD क्वालिटी में उपलब्ध हैं। इसके अलावा, टीवी में सीधे 24 ओटीटी ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। यानी टीवी ऑन करते ही चैनल और OTT दोनों का मजा एक ही स्क्रीन पर।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और स्टोरेज

VZY स्मार्ट टीवी Android 14 पर बेस्ड Google TV 5 पर काम करते हैं। टीवी में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिससे ऐप्स और कंटेंट आसानी से चल सके। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और एयरप्ले का फीचर भी मौजूद है।

विज्ञापन

आसान खरीदारी और EMI विकल्प

कंपनी ने इन टीवी को न सिर्फ मेट्रो सिटीज, बल्कि छोटे शहरों में भी हजारों डीलर्स के जरिए उपलब्ध कराया है। खास बात यह है कि कार्स्टमर्स इसे जीरो डाउन पेमेंट और नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Watcho OTT का एक्सपीरियंस भी मिलेगा

याद दिला दें कि डिश टीवी ने साल 2019 में अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म Watcho लॉन्च किया था। अब इस नए टीवी के साथ यूजर्स को DTH चैनल्स और OTT दोनों का कॉम्बिनेशन मिल जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ