iPhone 17: आईफोन Air, कीमतों में बढ़ोतरी और AI, साल के सबसे बड़े एप्पल इवेंट में क्या होगा देखने लायक?

कल 9 सिंतबर को Apple Event में iPhone Air और iPhone 17 सीरीज पेश होगी। 2017 के बाद पहली बार iPhone में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं एप्पल के इस साल के सबसे बड़े इवेंट में क्या देखने लायक होगा?

Apple

Photo Credit: Apple

विज्ञापन

iPhone Air Launch 2025: Apple का iPhone पिछले कई सालों से लगभग एक जैसे डिजाइन में आता रहा है। लेकिन इस बार चर्चा है कि कंपनी 9 सितंबर को एक बिल्कुल नया और पतला मॉडल पेश कर सकती है, जिसे iPhone Air नाम दिया गया है। इसके साथ ही iPhone 17 सीरीज और नए Apple Watch मॉडल्स भी लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो यह 2017 के बाद iPhone का सबसे बड़ा बदलाव होगा, जब iPhone X पहली बार बिना होम बटन और Face ID तकनीक के साथ आया था।

iPhone Air का मकसद

विशेषज्ञों का मानना है कि iPhone Air सिर्फ भविष्य की दिशा तय करने वाला मॉडल नहीं होगा, बल्कि यह ग्राहकों को अलग विकल्प देने के लिए लाया जा सकता है। जैसे iPad Air और MacBook Air सफल रहे हैं, वैसे ही Apple अब फोन में भी Air सीरीज लाकर लोगों को पतले और हल्के डिजाइन का विकल्प देना चाहता है।

विज्ञापन

iPhone की चुनौती

Apple का iPhone दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन है, लेकिन अब ग्राहक हर साल नया मॉडल नहीं खरीद रहे। लोग तभी अपग्रेड कर रहे हैं जब उन्हें कैमरा, बैटरी या डिजाइन में बड़ा अंतर दिखता है। यही वजह है कि Apple को अब ऐसा बदलाव लाने की जरूरत है जो लोगों को दोबारा अट्रैक्ट कर सके।

AI में पीछे Apple

Samsung और Google अपने नए स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जोर दे रहे हैं। Google ने हाल ही में Pixel 10 लॉन्च किया जिसमें Gemini असिस्टेंट और Magic Cue जैसे फीचर दिए गए। Samsung ने Galaxy S25 में AI आधारित टूल्स पेश किए। लेकिन Apple इस बार AI पर कम और हार्डवेयर यानी डिजाइन, कैमरा और बैटरी जैसी मूल सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देने वाला है।

कीमत पर सबकी नजर

इस बार लॉन्च का बड़ा सवाल iPhone की कीमत का है। अमेरिका और दूसरे बाज़ारों में टैरिफ और कंपोनेंट्स की बढ़ी लागत की वजह से iPhone महंगा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि Apple स्टोरेज ऑप्शन बदलकर या कुछ मॉडल हटाकर कीमतों को एडजस्ट कर सकता है। निवेशकों और ग्राहकों की नज़र इसी बात पर होगी कि आखिर iPhone 17 और iPhone Air कितने महंगे आते हैं।

विज्ञापन

चौथे मॉडल की दिक्कत

Apple को पिछले कुछ सालों से चौथा iPhone मॉडल चुनने में मुश्किलें आ रही हैं। iPhone Mini दो जनरेशन के बाद बंद करना पड़ा और अब Plus मॉडल की जगह iPhone Air लाया जा सकता है। हालांकि, Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें स्टैंडर्ड मॉडल से कम फीचर, जैसे सिर्फ एक कैमरा, मिल सकता है।

विज्ञापन

कस्टमर मानेंगे या नहीं?

आजकल लोग अपने स्मार्टफोन लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं और आसानी से अपग्रेड नहीं करते। ऐसे में सिर्फ पतला डिजाइन काफी होगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है। खासकर तब, जब Samsung पहले ही Galaxy S25 Edge नाम का पतला फोन लॉन्च कर चुका है।

लेकिन Air नाम की ताकत

फिर भी Apple के पास एक फायदा है। MacBook Air और iPad Air दोनों ही मार्केट में बेहद सफल रहे हैं। अगर iPhone Air भी उसी पहचान के साथ आता है तो संभावना है कि यह ग्राहकों को पसंद आए। आखिरकार, Air नाम अपने आप में हल्के और प्रीमियम अनुभव की गारंटी देता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ