WhatsApp पर शानदार फीचर, अब मूवमेंट और साउंड के साथ फोटो शेयर करना होगा और मजेदार

WhatsApp ने iOS बीटा में नया फीचर टेस्ट करना शुरू किया है। अब यूजर लाइव फोटो को मोशन और साउंड के साथ शेयर कर पाएंगे। यहां पढ़ें डिटेल्स।

whatsApp

Photo Credit: Freepik


WhatsApp New Feature: मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने वीडियो कॉल और कैमरा के लिए AI-पावर्ड बैकग्राउंड फीचर पेश किया था। अब एक और दिलचस्प अपडेट की चर्चा हो रही है, जो फोटो शेयर करने का तरीका पूरी तरह बदल देगा।

विज्ञापन

अब लाइव फोटो भी भेज सकेंगे

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने iOS बीटा वर्जन 25.24.10.72 में एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से iPhone यूज़र्स लाइव फोटोज को ओरिजिनल फॉर्मेट में शेयर कर पाएंगे। यानी अब सिर्फ स्टिल फोटो नहीं बल्कि फोटो में मौजूद मोशन और साउंड भी रिसीवर तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन

WABetaInfo ने दी जानकारी

टेक साइट WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी साझा की है। यहां तक कि उन्होंने X पर एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कुछ बीटा टेस्टर्स को यह फीचर मिल चुका है। लाइव फोटो असल में एक यूनिक फॉर्मेट है, जो फोटो खींचने से पहले और बाद के कुछ सेकंड का वीडियो भी कैप्चर करता है। यानी एक फोटो को और ज्यादा रियल बना देता है।

थंबनेल पर दिखेगा Live Photo आइकन

नए अपडेट के बाद जब भी कोई यूज़र लाइव फोटो शेयर करेगा, तो रिसीवर को फोटो पर एक छोटा सा लाइव फोटो आइकन दिखाई देगा। इस आइकन को दबाकर फोटो का मोशन और साउंड प्ले किया जा सकेगा। खास बात यह है कि अगर फोटो गैलरी में सेव भी हो जाए, तब भी उसका मूवमेंट iOS ऐप में बना रहेगा।

विज्ञापन

Android और iOS दोनों में सपोर्ट

इस फीचर की सबसे अच्छी बात इसकी क्रॉस-प्लैटफॉर्म सपोर्ट है। यानी अगर iPhone यूजर कोई लाइव फोटो भेजता है, तो एंड्रॉयड यूजर भी उसे उसी तरह देख और सुन पाएगा। इसके अलावा एंड्रॉयड से भेजी गई लाइव फोटो iPhone में भी बिना बदलाव के चलेगी।

यूजर के हाथ में पूरा कंट्रोल

WhatsApp ने इसमें एक और सुविधा दी है। अगर कोई यूज़र चाहे तो फोटो को नॉर्मल स्टिल इमेज की तरह भी भेज सकता है। यानी मोशन हटाकर सिर्फ फोटो शेयर करने का विकल्प भी रहेगा। अभी यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्जन में लॉन्च कर देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ