हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dangerous Gaming Apps: सावधान! फोन में भूलकर भी डाउनलोड ना करें ये गेम्स

विज्ञापन

Dangerous Gaming Apps: क्या आप गेम के शौकीन हैं और अपने फोन में अलग-अलग गेम्स डाउनलोड करते भी रहते हैं? तो अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्केट में ऐसे गेम्स आ गए हैं जिन्हें फोन में डाउनलोड करना यूजर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ गेम्स को लेकर खुलासा हुआ है कि वो यूजर्स के फोन को हैक करने का काम करते हैं। हैकिंग के बाद फोन में मौजूद डाटा चुरा लेते हैं। आइए आपको उन खतरनाक गेमिंग ऐप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फोन में भूलकर भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

अभी पढ़ें – Zoom App को लेकर सरकार ने दी चेतावनी! तुरंत कर लें ये काम

विज्ञापन

28 खतरनाक गेमिंग ऐप्स (Dangerous Gaming Apps)

खतरनाक गेमिंग ऐप्स की लिस्ट में 28 गेम ऐप्स शामिल हैं जिनमें FIFA और PUBG जैसे ऐप्स का नाम भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स के फोन में से ये सभी ऐप्स डेटा चुराने का काम करते हैं। ऐसे में निजी जानकारी के अलावा बैंक से संबंधित जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

3 लाख से ज्यादा यूजर्स हुए शिकार

Kaspersky की एक रिपोर्ट के अनुसार 28 ऐसे गेम ऐप्स हैं, जो बेहद खतरनाक मैलवेयर हैं। RedLiner जैसे सॉफटेवेयर से बने ये ऐप्स यूजर्स के डेटा के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अब तक इससे तीन लाख से ज्यादा यूजर्स को नुकसान पहुंच चुका है।

विज्ञापन

तुरंत फोन से हटाएं ये ऐप्स

अगर आपके फोन में PUBG, FIFA, Roblox और Minecraft  जैसे ऐप्स हैं तो इन्हें अपने फोन से तुरंत हटा दें। वरना आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।

अभी पढ़ें – Tecno Pop 6 Pro: बड़ी डिस्प्ले का स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

विज्ञापन

कैसे चुरा रहें है डेटा

एक रिपोर्ट की मानें तो इसके बारे में साल 2020 के दौरान जानकारी हुई थी। आजकल ये सबसे आम ट्रोजनों में से एक है। ये खतरनाक मालवेयर थर्ड पार्टी प्रोग्राम्स को डाउनलोड करने मे सक्षम होते हैं और डिफ़ॉल्ट ब्राउजर के लिंक को खोल सकता है।

इतना ही नहीं, इन ऐप्स का काम कीबोर्ड पर टाइप किए जाने वाले किसी भी डेटा को ट्रैक करना है और स्क्रीनशॉट्स भी लेने का होता है। इसके अलावा हैकर्स यूजर्स के साथ ठगी भी करने का काम करते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola