Cheapest Recharge Plans: 100 रुपये से कम में आते हैं ये धांसू रिचार्ज प्लान, एक की कीमत सिर्फ 26 रुपये!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Recharge Plans under Rs 100: टेलीकॉम की इस दुनिया में कई दिग्गज कंपनियां हैं जो अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश करती रहती हैं। इन्हीं में रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल और एयरटेल का भी नाम शामिल है। ये तीनों कंपनी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तरह-तरह की कीमत के साथ प्लान पेश करती रहती हैं।
आज हम आपको इन चारों कंपनी के 100 रुपये से कम कीमत (Cheapest Recharge Plans) में आने वाले रिचार्ज प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से एक प्लान की कीमत तो सिर्फ 26 रुपये से शुरू है। आइए जानते हैं कि किस प्लान में क्या बेनिफिट्स शामिल हैं।
एयरटेल का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 99 रुपये में आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है। इसमें यूजर्स को 99 रुपये का टॉकटाइम, कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलती है। डेटा बेनिफिट्स के लिए 200 एमबी का डाटा भी मिलता है।
वोडाफोन आइडिया यानी VI का सबसे सस्ता प्लान 98 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 200 एमबी डाटा की सुविधा भी मिलती है।
रिलायंस जियो की ओर से सबसे सस्ता प्लान 26 रुपये का दिया जाता है। इसमें 28 दिनों की वैधता शामिल है। ये प्लान 2जीबी डाटा बेनिफिट्स के साथ है। इस प्लान में यूजर्स को कंपनी 6 जीबी डाटा बेनिफिट का 62 रुपये का रिचार्ज प्लान भी ऑफर करती है।
BSNL का सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान 49 रुपये का है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को 100 मिनट का वॉयस कॉल बेनिफिट मिलता है। इसके जरिए लगभग 2 घंटे तक बात की जा सकती है। इस प्लान का इस्तेमाल करना तब फायदेमंद साबित हो सकता है जब आप एक साथ दो सिम कार्ड यूज कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: