CES 2024 Las Vegas Live Updates: नए साल के साथ नए-नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होना शुरू हो गए हैं। साल का वह समय फिर से आ गया है जब दुनिया के सबसे बड़े टेक दिग्गज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) के लिए लास वेगास में उतरे हैं। 9 से 12 जनवरी तक हजारों छोटी-बड़ी कंपनियां कई नए गैजेट्स इस दौरान पेश करेंगी, जिनमें टीवी, लैपटॉप के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल होंगे।
हालांकि इस साल हर छोटी बड़ी कंपनी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में दौड़ रही हैं और कई बड़े ब्रांड हमारे डेली यूज किए जाने वाले डिवाइस में एआई को ऐड करने पर काम कर रहे हैं। AI के साथ साथ इस इवेंट में बहुत सी नई चीज़ें भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं हमने आपके लिए अभी तक के CES 2024 में शोकेस किए गए 5 सबसे धांसू प्रोडक्ट्स की लिस्ट तैयार की है। चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।
World First laptop with Windows and Android OS
अभी तक हमें लैपटॉप में एक ही ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा था लेकिन Lenovo ने इस इवेंट में कमाल कर दिया है। कंपनी ने ऐसा लैपटॉप पेश किया है जो Windows and Android OS पर रन करता है। इस 2-in-1 लैपटॉप को कंपनी ने ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid नाम से पेश किया है।
वीडियो में देखें लैपटॉप
https://www.youtube.com/watch?v=ro1TRim2Ufk&embeds_referring_euri=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2F&source_ve_path=MjM4NTE&feature=emb_title
Asus ROG Phone 8, ROG Phone 8 Pro
इस इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान आसुस ने खींचा। कंपनी ने गेमर्स के लिए इस इवेंट में दो सबसे तगड़े फोन लॉन्च किए हैं। फीचर्स की बात करें तो इन फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है, सभी मॉडलों में 6,78-इंच 165Hz AMOLED स्क्रीन मिलती है। इन फोन्स के बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें…
वीडियो से भी जानें फोन के बारे में
Samsung AI for All
सीईएस 2024 में सैमसंग ने अपना विजन शेयर किया है कि कंपनी कैसे अपने डिवाइस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का यूज करके और भी बेहतर करेगी। साथ ही कंपनी कई AI-enabled फीचर्स भी पेश करेगी। इसके अलावा हमें जल्द ही कंपनी के नए डिजिटल एप्लायंसेज भी देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
World First Auto-Tracking Stand for iPhones
रील्स का क्रेज किस लेवल पर आ पंहुचा है आप इसका अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि इसने CES 2024 को भी नहीं छोड़ा। बेल्किन ने आज डॉककिट के साथ ऑटो-ट्रैकिंग स्टैंड की घोषणा की है, जो iPhone के लिए दुनिया का पहला डॉककिट-कम्पेटिबल स्टैंड है। मोटर चालित स्टैंड 15W वायरलेस चार्जिंग ऑफर करता है और एक मूवमेंट ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है जो रील बनाने वालों के लिए तो जबरदस्त गैजेट है।
वीडियो में देखें इसी पहली झलक
LG Signature OLED T transparent Smart TV
CES 2024 में LG ने OLED और QLED स्मार्ट टीवी के अलावा OLED T नाम से एक अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंट स्मार्ट टीवी टेक्नोलॉजी को भी पेश किया है। यह टीवी 2024 की दूसरी छमाही में चुनिंदा बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
वीडियो में देखें इसी पहली झलक
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
13 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
15 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
17 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
17 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
19 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines