धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय न हों ठगी के शिकार, इस ऐप से मिनटों में जांचें सोने की शुद्धता

धनतेरस पर गोल्ड खरीदने से पहले अब ठगी से बचना आसान हो गया है. बस एक ऐप की मदद से ग्राहक मिनटों में सोने की शुद्धता और हॉलमार्क की असलियत जांच सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और iPhone दोनों पर उपलब्ध है और गोल्ड खरीदारी को सुरक्षित बनाता है.

धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय रखें सावधानी.

धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय रखें सावधानी. (Photo-Pexels)

विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस और दिवाली के मौके पर लोग पारंपरिक रूप से सोना खरीदना शुभ मानते हैं. साथ ही शादी का सीजन भी करीब आ रहा है, ऐसे में बहुत से लोग गोल्ड में निवेश करने का सोच रहे हैं. लेकिन सोने के बढ़ते दामों ने आम लोगों के लिए थोड़ी सी भी मात्रा में सोना खरीदना मुश्किल बना दिया है. इसके अलावा, बाजार में नकली सोने के गहने बेचने वाले जूलर्स भी सक्रिय रहते हैं, जिससे ग्राहकों को ठगी का डर रहता है. ऐसे में खरीदारी से पहले सोने की शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी हो जाता है.

सोने की शुद्धता जांचने का आसान तरीका

अक्सर खरीदारों को यह चिंता होती है कि वे जो सोना खरीद रहे हैं, वह असली है या नहीं. अब यह चिंता एक मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से दूर की जा सकती है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इसके लिए BIS Care नाम का एक मोबाइल ऐप बनाया है. इस ऐप से ग्राहक अपने खरीदे गए सोने की शुद्धता और हॉलमार्क की असलियत तुरंत जांच सकते हैं. यह ऐप सोने की खरीदारी को सुरक्षित और पारदर्शी बनाता है.

Advertisment

क्या है ‘BIS Care’ ऐप?

‘BIS Care’ ऐप भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा बनाया गया एक आधिकारिक ऐप है, जो सोने और चांदी के गहनों पर लगे हॉलमार्क और ISI मार्क की जांच की सुविधा देता है. इसके जरिए कोई भी ग्राहक यह पता लगा सकता है कि गहना असली है या नहीं. यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ऐपल स्टोर पर इसकी रेटिंग 3.54 है, जबकि गूगल प्ले स्टोर पर 4.1. अब तक इसे 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.

डाउनलोड करने का आसान तरीका

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको बस अपने मोबाइल में इसे डाउनलोड करना होगा. एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store और iPhone यूजर्स Apple App Store पर जाकर BIS Care ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करके आप कुछ ही मिनटों में इसकी सभी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.

ऐप कैसे करता है काम

BIS के अनुसार सोने के गहनों की हॉलमार्किंग 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K कैरेट में की जाती है. ऐप में ग्राहक प्रोडक्ट पर लिखे ISI मार्क, हॉलमार्क या CRS रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर उसकी असलियत जांच सकते हैं. ऐप में लाइसेंस नंबर या HUID नंबर दर्ज करने पर निर्माता का नाम, पता, रजिस्ट्रेशन की वैधता और प्रोडक्ट की कैटेगरी जैसी पूरी जानकारी मिल जाती है. इससे नकली और असली सोने में फर्क करना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

ऐसे करें ऐप का इस्तेमाल

  1. सबसे पहले ‘BIS Care’ ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें.
  2. ऐप में लॉगिन या रजिस्टर करें.
  3. ‘Verify License Details’ ऑप्शन में जाकर प्रोडक्ट पर लगे मार्क को स्कैन करें या नंबर डालें.
  4. Verify HUID ऑप्शन से गहने का HUID कोड डालकर भी असलियत पता की जा सकती है.
  5. Know your Standards सेक्शन में जाकर आप किसी भी मानक और टेस्टिंग लैब की जानकारी ले सकते हैं.

गोल्ड खरीदारी को बनाएं भरोसेमंद

BIS Care ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए ग्राहक खुद अपने गहनों की शुद्धता की पुष्टि कर सकते हैं. इससे न केवल ठगी से बचाव होता है, बल्कि खरीदारी में भरोसा भी बढ़ता है. धनतेरस और शादी के सीजन में यह ऐप उन सभी लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो असली और शुद्ध सोना खरीदना चाहते हैं. गोल्ड खरीदने से पहले एक बार इसकी जांच जरूर करें ताकि आपका त्योहार और निवेश दोनों सुरक्षित रहें.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ