Dhanteras 2025: इस धनतेरस भीड़ से बचें, ऐसे घर बैठे खरीदें 24 कैरेट सोना

इस धनतेरस पर भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाने की झंझट छोड़ें और घर बैठे 24 कैरेट गोल्ड खरीदें. अब ये आप कैसे और कहां से खरीदेंगे ये हम आपको यहां बताएंगें.

घर बैठे खरीदें गोल्ड.

घर बैठे खरीदें गोल्ड. (Photo- pinterest)

Buying Digital Gold on Dhanteras: धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. पारंपरिक रूप से लोग इस दिन बाजार जाकर गहने या सोने के सिक्के खरीदते हैं, लेकिन भीड़ और लंबी कतारों में समय गंवाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में डिजिटल गोल्ड एक आसान और आधुनिक विकल्प बनकर सामने आया है. इससे आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही सोना खरीद सकते हैं, बिना किसी परेशानी के.

विज्ञापन

क्या है डिजिटल गोल्ड?

डिजिटल गोल्ड असल में 24 कैरेट सोने का ही एक ऑनलाइन रूप होता है. जब आप किसी ऐप से डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उतनी ही मात्रा में असली सोना किसी सुरक्षित वॉल्ट (तिजोरी) में आपके नाम पर स्टोर किया जाता है. ये गोल्ड MMTC-PAMP, Augmont या SafeGold जैसे भरोसेमंद पार्टनर के पास सेफ रखा जाता है. आपकी पूरी इन्वेस्टमेंट की एंट्री डिजिटल रूप में होती है, जिससे आप कभी भी अपनी होल्डिंग को ट्रैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों फायदेमंद है डिजिटल गोल्ड?

  • स्टोरेज की टेंशन नहीं: आपका गोल्ड सुरक्षित और बीमित वॉल्ट में रखा जाता है. चोरी या घर पर स्टोरेज की कोई चिंता नहीं रहती.
  • शुद्धता की गारंटी: डिजिटल गोल्ड 24 कैरेट और 99.9% शुद्ध होता है. इसे सरकारी मान्यता प्राप्त एजेंसियां प्रमाणित करती हैं.
  • आसान खरीद-बिक्री: आप सिर्फ 1 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. इसे कभी भी खरीदना और बेचना आसान है, जिससे पैसे की जरूरत पर तुरंत नकद मिल सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान

  • नियमन की कमी: डिजिटल गोल्ड को SEBI या RBI रेगुलेट नहीं करती, इसलिए निवेश से पहले भरोसेमंद प्लेटफॉर्म चुनना जरूरी है.
  • कन्वर्जन चार्ज: अगर आप डिजिटल गोल्ड को सिक्कों या बार में बदलना चाहते हैं तो मिंटिंग और डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है.

इन 5 ऐप्स से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड

  • Airtel Payments Bank: SafeGold के साथ साझेदारी में डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा.
  • Google Pay: MMTC-PAMP के जरिए गोल्ड खरीदना और बेचना आसान.
  • Groww: Augmont के साथ पार्टनरशिप में डिजिटल गोल्ड में निवेश की सुविधा.
  • PhonePe: MMTC-PAMP, SafeGold और Jar के जरिए गोल्ड ट्रांजैक्शन.
  • Amazon Pay: SafeGold के सहयोग से गोल्ड खरीदने का ऑप्शन.

परंपरा और टेक्नोलॉजी का संगम

डिजिटल गोल्ड उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो धनतेरस पर गोल्ड खरीदना चाहते हैं लेकिन भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं. सेफ स्टोरेज, कम निवेश और आसान प्रक्रिया इसे आधुनिक समय में एक लोकप्रिय तरीका बना रहे हैं. इस साल आप भी इस त्योहार को परंपरा और तकनीक के मेल से खास बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ