लो जी! 300 दिन रिचार्ज की टेंशन खत्म...BSNL के इस सस्ते प्लान ने जियो-एयरटेल को फिर रुलाया

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक बार ये रिचार्ज प्लान जरूर चेक करें। जिसमें आपको 300 दिन की वैलिडिटी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिल रहा है।

BSNL Prepaid Plan

BSNL Prepaid Plan: क्या आप भी बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं? और एक लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL आपके लिए सिर्फ 797 रुपये वाला खास प्लान लाया है जो कई लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जहां एक तरफ एयरटेल और जियो जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने किफायती ऑफर्स से यूजर्स को अपनी तरफ खिंच रही है। इसी वजह से पिछले एक साल में कंपनी ने 50 लाख नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। चलिए इस खास प्लान के बेनिफिट्स जानें…

विज्ञापन

797 रुपये वाले प्लान में क्या खास?

रिचार्ज में आपको 300 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है जिसमें आपका सिम पूरे 10 महीने तक एक्टिव रहेगा। इसमें आपको पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिल रहा है जिससे आप सभी नेटवर्क पर बातें कर सकते हैं। साथ ही प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा और कुल 120GB डेटा मिल रहा है। यही नहीं इस प्लान में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि प्लान में 60 दिनों के बाद कॉलिंग और डेटा की सुविधा बंद हो जाएगी, लेकिन नंबर 300 दिनों तक चालू रहेगा।

विज्ञापन

किसके लिए खास है ये प्लान?

अगर आप BSNL को सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। जो सिर्फ नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं और बिना झंझट लंबे टाइम तक रिचार्ज से छुटकारा चाहते हैं, उन यूजर्स के लिए ये प्लान एकदम बेस्ट है।

विज्ञापन

ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर

बता दें कि BSNL का यह प्लान एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जो 10 फरवरी के बाद उपलब्ध नहीं होगा। अगर आप लंबी वैलिडिटी और कम कीमत में बेहतरीन प्लान चाहते हैं, तो जल्द से जल्द रिचार्ज करवाएं और इस ऑफर का लाभ उठाएं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में दो वॉइस ओनली प्लान्स भी पेश किए हैं जिसमें पहले प्लान की कीमत 99 रुपये और दूसरे प्लान की कीमत 439 रुपये है। जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS की सुविधा मिल जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ