Boult Maverick TWS Earbuds: मार्केट में एक और नया साउंड डिवाइस आ गया है जिससे म्यूजिक सुनने का मजा दुगना हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए प्रसिद्ध कंपनी बोल्ट (Boult ) ने अपने नए इयरबड्स पेश कर दिए हैं। बोल्ट मावेरिक टीडब्लूएस इयरबड्स (Boult Maverick TWS Earbuds Launch in India) नामक ये इयरबड्स भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। इन इयरबड्स की कीमत और खासियत काफी अच्छी बताई जा रही है।
Boult Maverick TWS Earbuds Price in India
भारत में बोल्ट मावेरिक टीडब्लूएस इयरबड्स को 1799 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की सेल आज यानी 15 सितंबर, 2022 से शुरू है। आप इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट, अमेजन और बोल्ट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। यहां पर इस डिवाइस को डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के साथ सस्ते में भी खरीदा जा सकता है।
Boult Maverick TWS Earbuds Battery
बोल्ट मावेरिक टीडब्लूएस इयरबड्स में तगड़ी बैटरी दी गई है। सिंगल चार्जिंग पर इसका यूज 35 घंटों तक किया जा सकता है। लगातार इस डिवाइस का यूज 7 घंटों तक किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है ये डिवास सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक काम कर सकता है।
Boult Maverick TWS Earbuds Features
फीचर्स की अगर बात करें तो बोल्ट मावेरिक टीडब्लूएस इयरबड्स में एन्वायरमेंटल नॉइस कैंसलिंग का फीचर है। इस डिवाइस को कम कीमत के हिसाब तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी है।
इसके अलावा डिवाइस में 45एमएम का अल्ट्रा लो लेटेंसी वाला CombatTM Gaming Mode दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स के लिए गेमिंग एक्सपीरिएंस बेहतरीन रहेगा। बात करें अन्य फीचर्स की तो इसमें टेक रिच बेस, 5.3 ब्लूटूथ, आईपीएक्स5 वॉटर रेजिस्टेंस, सी-थ्रू केस और एम्बिएंट शामिल होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines