हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

boAt का स्टॉर्म प्रो कॉल Smartwatch लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

विज्ञापन

boAt Storm Pro Call Smartwatch: भारतीय बाजार में boAt का नया कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च हो गया है। इसका नाम स्टॉर्म प्रो कॉल (boAt Storm Pro Call Smartwatch) है जिसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये एक ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर वाली स्मार्टवॉच है। कंपनी ने इस कम बजट सेगमेंट में पेश किया है। ये स्मार्ट वियरेबल ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ है। आइए आपको boAt Storm Pro Call Watch के बारे में बताते हैं।

boAt Storm Pro Call Specs

  • बोट स्टॉर्म प्रो कॉल स्मार्टवॉच में 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है।
  • इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 368 x 448 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।
  • इसमें एक रेक्टेंगुलर डायल और 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • मेटल बॉडी वाली इस वॉच में अदला-बदली सिलिकॉन पट्टा है।

अभी पढ़ें – आज लॉन्च होंगे ये तीन धांसू स्मार्टफोन, कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम!

boAt Storm Pro Call Smartwatch Price in India

  • स्टॉर्म प्रो कॉल स्मार्टवॉच की कीमत 3,799 रुपये है।
  • इसके तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, रेड और ब्लू है।
  • स्टॉर्म प्रो कॉल वॉच को आप फ्लिपकार्ट और boAt की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

boAt Storm Pro Call Features

फीचर पर अगर गौर करें तो इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन है। ये वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा के साथ आती है, जिससे डायरेक्ट कॉल को रिस्व और कट किया जा सकता है। वॉच में 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और  24×7 हार्ट रेट सेंसर मिलता है। इस वॉच में लाइव क्रिकेट स्कोर का भी एक फीचर है जिससे लाइव स्कोर अपडेट मिलता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Samsung लाया 20 हजार रुपये का धांसू Smartphone, जानें क्या हैं फीचर्स

boAt Storm Pro Call Battery

बैटरी की अगर बात करें तो स्टॉर्म प्रो कॉल को 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्जिंग पर ये डिवाइस 10 दिनों तक काम करता है। इस वॉच को Google Fit और Apple Health से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola