iPhone Buying Guide: हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि क्या अभी फोन खरीद लिया जाए या अगले मॉडल का इंतजार किया जाए. इस समय भी कई लोग iPhone 18 का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अगर आपको नया iPhone अभी चाहिए तो बाजार में पहले से मौजूद कुछ मॉडल ऐसे हैं जो कीमत, फीचर्स और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ मॉडल ऐसे हैं जो लंबे समय तक अपडेट्स और शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं. आइए जानते हैं कि फिलहाल कौन-सा iPhone खरीदना सबसे ज्यादा फायदे का सौदा हो सकता है.
iPhone 16: ज्यादातर लोगों के लिए सबसे बेहतर विकल्प
अगर आप ऐसा iPhone चाहते हैं जो नए फीचर्स के साथ कई साल तक आराम से चले, तो iPhone 16 सबसे संतुलित विकल्प माना जा सकता है. इसमें Apple की नई A18 चिप मिलती है, जो तेज परफॉर्मेंस के साथ बेहतर बैटरी मैनेजमेंट भी देती है. फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी काफी अच्छी मिलती है. इसके अलावा इसमें Apple Intelligence जैसे नए AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है. लगभग ₹66,000-68,000 की कीमत के मुकाबले मिलने वाले फीचर्स इसे सबसे वैल्यू फॉर मनी iPhone बनाते हैं.
---विज्ञापन---
iPhone 16e: कम बजट वालों के लिए शानदार चॉइस
अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के आसपास है और आप नया iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 16e एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें भी A18 चिप और Apple Intelligence का सपोर्ट मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहती है. साथ ही 48 मेगापिक्सल कैमरा और अच्छी बैटरी लाइफ इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद फोन बनाते हैं. हालांकि इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी हो सकती है, लेकिन कीमत के हिसाब से यह काफी आकर्षक पैकेज देता है.
---विज्ञापन---
iPhone 16 Pro: कैमरा और प्रीमियम अनुभव के लिए
जो लोग प्रोफेशनल फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग या कंटेंट क्रिएशन करते हैं, उनके लिए iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. इस फोन में 120Hz ProMotion डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी और टेलीफोटो कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ A18 Pro चिप दी गई है, जो हैवी टास्क को भी आसानी से संभाल सकती है. हालांकि इसकी कीमत 85,000-1 लाख की बीच मतलब थोड़ी ज्यादा है, लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में यह शानदार अनुभव देता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- आ गया iOS 27! जानिए कब मिलेगा फाइनल अपडेट, किन iPhone में चलेगा और कैसे करें इंस्टॉल
---विज्ञापन---
iPhone 15: अच्छी छूट मिले तो खरीद सकते हैं
iPhone 15 अभी भी एक मजबूत स्मार्टफोन है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतरीन प्रदर्शन करता है. इसमें Dynamic Island, USB Type-C पोर्ट और 48 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. अगर यह फोन किसी अच्छे ऑफर या डिस्काउंट में मिलता है, तो इसे खरीदने पर विचार किया जा सकता है. हालांकि लंबी अवधि को देखते हुए iPhone 16 ज्यादा बेहतर इन्वेस्टमेंट माना जाएगा क्योंकि उसमें नई चिप और ज्यादा आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
क्या iPhone 18 का इंतजार करना चाहिए?
अगर आपका मौजूदा फोन ठीक से काम कर रहा है और आपको जल्दबाजी नहीं है, तो iPhone 18 के बारे में आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा सकता है. लेकिन अगर आपको अभी नया फोन चाहिए, तो केवल अफवाहों के आधार पर खरीदारी टालना समझदारी नहीं होगी. फिलहाल बाजार में उपलब्ध iPhone 16 सीरीज के मॉडल काफी आधुनिक हैं और आने वाले कई सालों तक बेहतर अनुभव देने में सक्षम हैं.
कौन-सा iPhone खरीदना रहेगा सबसे सही?
अगर कीमत और फीचर्स के बीच सही संतुलन की बात करें, तो iPhone 16 सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आता है. वहीं कम बजट वाले खरीदारों के लिए iPhone 16e और कैमरा प्रेमियों के लिए iPhone 16 Pro बेहतर विकल्प हैं. दूसरी ओर, अगर iPhone 15 अच्छी छूट में मिल रहा है तो वह भी एक अच्छा सौदा साबित हो सकता है. कुल मिलाकर ज्यादातर लोगों के लिए इस समय iPhone 16 सबसे समझदारी भरी खरीद माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Instagram पर आया धांसू अपडेट, अपनी प्रोफाइल ग्रिड को मनचाहे तरीके से सजा सकेंगे यूजर्स, जानें कैसे?