Best Face Search Engine : इंटरनेट का यूज तो आज हम सभी करते हैं। एक तरफ जहां इसने कई कामों को आसान किया है वहीं नए-नए खतरों को भी जन्म दिया है। इंटरनेट पर कहां, कब और कैसे कुछ लीक हो जाए कहना काफी मुश्किल है। हाल ही में डार्क वेब पर 75 करोड़ टेलीकॉम यूजर्स का डाटा लीक हुआ था। ऐसे में सवाल ये है कि हम कैसे पता करें कि कहीं हमारा डाटा तो ऑनलाइन लीक नहीं हो गया?
तो बता दें इसे जानने के कई तरीके हैं। वहीं आज हम हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप ये जान सकते हैं कि इंटरनेट पर कहां-कहां आपकी तस्वीरें मौजूद हैं। जी हां, आप इस बात का पता मिनटों में लगा सकते हैं वो भी बिल्कुल फ्री में..
क्या है इस टूल का नाम
दरअसल आप एक ऑनलाइन टूल यानी PimEyes का यूज करके इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहां-कहां इंटरनेट पर आपकी तस्वीरें मौजूद हैं। यह टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज करके इस बात की जानकारी देता है। आइये जानते हैं कैसे काम करता है ये ऑनलाइन टूल…
वीडियो से भी जानें कैसे काम करता है ये टूल
https://www.youtube.com/shorts/a0dx8ZySr3U
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
कैसे काम करता है ये टूल?
यह टूल दुनिया भर में मौजूद आपकी या आपके किसी हमशक्ल को मिनटों में खोज सकता है। AI का यूज करके ये आपका इंटरनेट पर मौजूद विजुअल डाटा कलेक्ट करता है जिससे आप किसी भी फोटो को अपलोड करके उसके जैसी फोटोज मिनटों में देख सकते हैं। इससे आप ये भी पता लगा सकते हैं कि आपकी फोटो इंटरनेट पर कहां-कहां मौजूद हैं। हमने भी इस टूल का यूज करके अपने एक साथी की तस्वीर को सर्च बॉक्स में डाला जिसके बाद वेबसाइट ने चौंकाने वाले रिजल्ट दिए। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
कैसे करें इस टूल का यूज?
- इसका यूज करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउज़र पर PimEyes सर्च करें।
- इसके बाद सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको फोटो अपलोड का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- अब गैलरी से किसी भी फोटो को सेलेक्ट करें जिसे आप ऑनलाइन ढूंढ़ना चाहते हैं।
- इतना करते ही सर्च बटन प्रेस करें।
- इधर अब आपको अपनी सभी तस्वीरें दिख जएंगी।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
44 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines