Best AI Tool for Photo Editing: इंस्टाग्राम पर सबसे कूल और अलग दिखने का भूत आज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है जिसके लिए यूजर्स फोटो, वीडियो एडिटिंग के लिए कई तरह के AI टूल्स और सॉफ्टवेयर का यूज कर रहे हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि अगर किसी तस्वीर को सही ढंग से एडिट किया जाए, तो लोग उसे ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन एडिटिंग जितना सुनने में आसान लगता है यह काम उससे भी ज्यादा मुश्किल है।
एडिटिंग सॉफ्टवेयर में AI की एंट्री!
कुछ क्रिएटर्स तो एक-एक तस्वीर को एडिट करने में कई घंटे लगा देते हैं हालांकि जब से एडिटिंग टूल्स में AI ने दस्तक दी है तब से तो मानो एडिटिंग सॉफ्टवेयर कई कदम आगे निकल गए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक ऐसा ही AI वाला फोटो एडिटिंग टूल लेकर आए हैं जो आपकी तस्वीरों को मिनटों में एडिट कर देगा। जी हां, आप एक टूल के जरिए अपनी किसी भी फोटो को चुटकियों में एडिट कर सकते हैं।
एक क्लिक में बदल जाएगा सब
खास बात यह है कि इस AI टूल के जरिए न सिर्फ आप फोटो एडिट कर सकते हैं बल्कि फोटो में अपने कपड़ों से लेकर जूते और बैकग्राउंड को भी बदल सकते हैं और तो और आपको इसके लिए कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। यकीन मानिए एक एक टूल आपको पूरी दुनिया की सैर भी करा सकता है। आप जहां चाहें वहां जा सकते हैं।
Adobe Firefly
दरअसल हम जिस सॉफ्टवेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम Adobe Firefly है। यह एक Free Generative AI क्रिएटिव टूल है जिसे यूज करना काफी आसान है। आप जैसा चाहेंगे वैसी ये तस्वीर आपको बना कर दे देगा। बस आपको अपने रिक्वायरमेंट के हिसाब से ऑप्शंस को सेलेक्ट कर लेना है यहां आपको टेक्स्ट टू फोटो, Generative Fill समेत कई ऑप्शन मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
Generative Fill का करें यूज
हालांकि अगर आप अपने फोटो के कपड़ों से लेकर जूतों को बदलना चाहते हैं तो आपको बस Generative Fill वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है यहां आपको फोटो अपलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद अपने लैपटॉप या PC से अपनी वह फोटो सेलेक्ट करें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। इसके बाद वह एरिया सेलेक्ट करें जिसे आप बदलना चाहते हैं। अब नीचे एक बॉक्स दिखाई देगा इस पर क्लिक करके जो भी बदलना है उसके बारे में लिख दें। इतना करते ही आपका काम हो जाएगा।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
14 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
15 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
18 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines