ASUS ROG Xbox Ally X: माइक्रोसॉफ्ट और आसुस लाया दो हैंडहेल्ड PC, गेमर्स के लिए गेमिंग का मजा होगा डबल

ASUS ROG Xbox Ally and Xbox Ally X: माइक्रोसॉफ्ट और आसुस ने आरओजी एक्सबॉक्स एली और आरओजी एक्सबॉक्स एली एक्स की घोषणा कर दी है। ये दोनों हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी एक्सबॉक्स गेम्स शोकेस में पेश किए गए हैं। आइए कीमत, खासियत और उपलब्धता जानते हैं।

Asus rog ally xbox price| Rog ally xbox x| ASUS ROG Ally| ASUS ROG Ally Price in India| | tech news

ASUS के दो नए गेमिंग कंसोल लॉन्च

विज्ञापन

ASUS ROG Xbox Ally and Xbox Ally X Launch: आखिरकार मोस्ट अवेटेड हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल से पर्दा हट ही गया। माइक्रोसॉफ्ट और आसुस ने दो हैंडहेल्ड PC को लॉन्च कर दिया है। Xbox गेम्स शोकेस में ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X हैंडहेल्ड पीसी को लॉन्च किया गया है। गेमर्स के लिए मजा डबल करने के लिए नए आरओजी एक्सबॉक्स एली और एली एक्स आ गए हैं। इन्हें हैंडहेल्ड गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया, जो गेमर्स को एक्सबॉक्स फुल स्क्रीन का अनुभव प्रदान करेंगे।

दो नए हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी का ऐलान

माइक्रोसॉफ्ट ने 8 जून, रविवार को एक्सबॉक्स गेम्स शोकेस में दो नए- आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स, हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी की घोषणा की। आसुस के सहयोग से विकसित आरओजी एक्सबॉक्स एली सीरीज कंपनी के पहले एक्सबॉक्स-ब्रांडेड हैंडहेल्ड डिवाइस बन गए हैं। आइए आरओजी एक्सबॉक्स एली और आरओजी एक्सबॉक्स एली एक्स की उपलब्धता, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

ASUS ROG Xbox Ally and Xbox Ally X Availability

सबसे पहले अगर उपलब्धता की बात करें तो दोनों नए गेमिंग हैंडहेल्ड पीसी को फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूएस, यूके, जापान समेत 21 अन्य मार्केट में हॉलिडे सीजन के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएदा। इसके अलावा अन्य मार्केट में भी ROG Ally सीरीज को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय बाजार में भी आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। फिलहाल, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि भारत में कब तक आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स को लॉन्च किया जा सकता है।

दूसरे मॉडल से ज्यादा शक्तिशाली

आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स को अन्य मॉडल्स की तुलना में ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह डिवाइस में इस्तेमाल हुए AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर है। आरओजी एक्सबॉक्स एली में एएमडी रेजेन Z2 A चिप है जो 6400MHz पर चलने वाली 16GB LPDDR5X मेमोरी और 512GB स्टोरेज के साथ है। जबकि, एक्सबॉक्स एली एक्स में राइजन जेड2 एक्सट्रीम चिप है, जो 8000 मेगाहर्ट्ज पर 24GB तेज LPDDR5X रैम और 1TB स्टोरेज से लैस है।

ROG Xbox Ally and Xbox Ally X Specs

वायरलेस कंट्रोलर की तरह दिखने वाले इस डिवाइस में 7 इंच का डिस्प्ले है जो 500nits पीक ब्राइटनेस और 120Hz LCD स्क्रीन के साथ है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और टॉप पर DXC एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग है। नए ग्रिप डिजाइन के साथ तैयार हुए इन हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी AI-संचालित गेमिंग कोपायलट को गेम बार है जिसके माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

विज्ञापन

बात करें बैटरी की तो दोनों डिवाइस अलग-अलग बैटरी क्षमता के साथ है। आरओजी एक्सबॉक्स एली में 60Wh और एक्सबॉक्स एली एक्स में 80Wh बैटरी है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है। वहीं, अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में कनेक्टिविटी के तौर पर USB-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही डिवाइस WiFi 6E और ब्लूटूथ 5.4 के सपोर्ट के साथ हैं।

विज्ञापन

वहीं, अगर कीमत की बात करें तो आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। बाजार में भी खरीदारी के लिए इसे उपलब्ध नहीं किया गया है। कंपनी जल्द हॉलिडे सीजन के दौरान आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स को खरीदने के लिए उपलब्ध करेगी। लीक के अनुसार आरओजी एक्सबॉक्स एली और एक्सबॉक्स एली एक्स की संभावित कीमत 799 डॉलर (करीब 68362 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ