अगर आप iPhone या MacBook खरीदना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे तो जल्द ही आपके लिए नया ऑप्शन आने वाला है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक Apple एक नया प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है. इस प्रोग्राम से ग्राहक iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट्स को मंथली सब्सक्रिप्श पर इस्तेमाल कर सकेंगे. यानी एक तय रकम देकर डिवाइस घर ला सकेंगे और जरूरत पड़ने पर बाद में उसे अपग्रेड भी कर पाएंगे
क्या है Apple Upgrade Program?
ब्यूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नया सब्सक्रिप्शन Apple Upgrade Program मॉडल लॉन्च करने की जा रही है. इसके जरिए ग्राहक कंपनी के कई प्रोडक्ट्स को खरीदने का बजाय किराए पर लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए हर महीने तय फीस देकर डिवाइस का उपयोग कर सकेंगे. यह मॉडल उन लोगों के फायदेमंद हो सकता है, जो हर बार नया डिवाइस लेने की बजाय कम खर्च में लेटेस्ट प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहते हैं.
कब शुरू होगा नया प्रोग्राम?
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस नए प्रोग्राम को 28 जुलाई को कर सकती है. इस प्रोग्राम के लिए फाइनेंसिंग सपोर्ट Klarna Group देगा. इसकी शुरुआत अमेरिका से होगी. ग्राहक एप्पल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर के जरिए भी इसका फायदा उठा सकेंगे.
ये भी पढ़ें-अब सालों पुरानी Instagram पोस्ट भी लगेगी बिल्कुल नई! आ गया ये धांसू फीचर
कैसे करेगा काम?
एप्पल का ये प्रोग्राम का तरीका काफी हद तक कार लीज मॉडल जैसे होगा. ग्राहक तय समय के लिए डिवाइस लेंगे और उस अवधि के खत्म होने पर उसे वापस करना होगा. अगर यूजर चाहे, तो लीज के दौरान कुछ एक्स्ट्रा शुल्क देकर नए मॉडल में अपग्रेड भी कर सकेगा.
अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए अलग अवधि
रिपोर्ट के मुताबिक iPhone और Apple Watch कि लिए लीज का पीरियड 24 महीने हो सकता है. वहीं MacBook ये टाइम 36 महीने का हो सकता है. यानी हर प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल की समय सीमा अलग-अलग होगी.
वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा फायदा
इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए ग्राहको को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इसके अलावा फाइनेंशियल वेरिफिकेशन और क्रेडिट स्कोर की जांच भी की जा सकती है. ये जांच पूरी होने के बाद ही यूजर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इन प्रोडक्ट्स को नहीं मिल सकता फायदा
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि AppleCare इस प्रोग्राम का हिस्सा नही होगा. इसके अलावा कंपनी कुछ एंट्री लेवल iPhone और iPad मॉडल्स को भी इस योजना से बाहर रख सकती है. हालांकि, लॉन्च के समय ही यह साफ होगा कि किन-किन डिवाइस को इस प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स की टेंशन खत्म, अब PDF डाउनलोड करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, चैट में ही खुलेगी और होगी एडिट
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines