Apple ने iPhone 15 में किया अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, यूजर्स बोले- अब पैसे की होगी भारी बचत
Edited By Bhola Sharma

Apple iPhones To Support USB Type C Charging
Edited By Bhola Sharma

Apple iPhones To Support USB Type C Charging
Apple iPhones To Support USB Type C Charging: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने आईफोन 15 लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। आईफोन 15 को USB-C चार्जिंग केबल पॉइंट के साथ पेश किया है। जिसका मतलब है कि यूजर्स अब लेटेस्ट एंड्रॉयड फोन के चार्जर से भी आईफोन को चार्ज कर पाएंगे। इससे पहले तक आईफोन सीरीज को लाइटनिंग पोर्ट के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ रिवर्स चार्जिंग कैपेबिलिटी को भी दुनिया के सामने रखा है। यानी अब आईफोन 15 सीरीज का इस्तेमाल यूजर्स दूसरे एप्पल डिवाइस को भी चार्ज करने में कर पाएंगे। इससे यूजर्स का पैसा भी बचेगा।
दरअसल, यूरोपीय संघ ने पिछले साल सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में यूएसबी-सी चार्जिंग को अनिवार्य करने वाला नियम पारित किया था। इस नियम के जरिए 2024 के अंत तक सभी मोबाइल फोन, टैबलेट और कैमरों को यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोट से लैस करना अनिवार्य कर दिया। यूरोपीय संघ ने इसके पीछे पर्यावरण कारणों का हवाला दिया था।
APPLE ANNOUNCES USB-C ON IPHONE 15 ‼️ pic.twitter.com/zee2u7O4Vk
— AppleTrack (@appltrack) September 12, 2023
Apple ने शुरू में विरोध किया, लेकिन जल्द ही हार मान ली। एप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रेग जोस्वियाक ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि कंपनी आदेश का पालन करेगी, क्योंकि उसके पास कोई विकल्प नहीं है।
Apple के सभी नए प्रोडक्ट USB-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। ईयरबड्स और Apple AirPods 2 में भी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है।
There is a new pair of EarPods with USB-C 🎧 pic.twitter.com/Q20mY3bTNi
— AppleTrack (@appltrack) September 12, 2023
दरअसल एप्पल यूजर्स जब अपना अगला iPhone खरीदेंगे तो वे चार्जिंग केबल, स्पीकर डॉक और ईयरबड सहित उनके पास मौजूद सभी लाइटनिंग एक्सेसरीज को प्लग इन नहीं कर पाएंगे। उन्हें उन प्रॉडक्ट्स को नए प्रॉडक्ट्स से बदलना होगा जो नए iPhones में प्लग करने के लिए USB-C कनेक्टर का उपयोग करते हैं। लेकिन वे किसी भी Android USB-C चार्जिंग केबल का उपयोग कर सकते हैं, उन्हें अब Apple केबल की आवश्यकता नहीं है।
Apple की वेबसाइट के अनुसार, iPhone 15 और iPhone 15 Plus के लिए USB-C गति USB 2.0 के बराबर होगी, जिसका मतलब है कि लाइटनिंग पोर्ट की तरह ही 480 एमबीपीएस की डेटा ट्रांसफर स्पीड। यह iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए अधिक है। Apple का कहना है कि हाई-एंड मॉडल USB-C 3.2 के माध्यम से 10GB तक की स्पीड ट्रांसफर करने में सक्षम होंगे, जो कि कंपनी द्वारा अपनाया जाने वाला प्रारूप है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: