iPhone Shortcuts App Tricks: क्या आप भी एप्पल iPhone यूज करते हैं? तो शॉर्टकट ऐप के बारे में तो जानते ही होंगे। बहुत से लोगों को ऐप फालतू और सिर्फ स्टोरेज घेरने वाला लग सकता है जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप अगर इसे सही से यूज करते हैं तो इसमें ऐसे ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फ्री भी है तो आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे देने की भी जरूरत नहीं है।
लेटेस्ट iPhones शॉर्टकट ऐप बहुत ही पावरफुल और यूजफुल है। यह एक टैप या यहां तक कि सिरी की तरह कई कामों को कर सकता है। साथ ही यह ऐप तेज़ी से नेविगेट करने में भी काफी ज्यादा मदद करता है। शॉर्टकट का यूज करके आप किसी भी काम को ऑटोमेट कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप रोज अपने बाबू को सुबह इसके जरिए Good Morning मैसेज भेज सकते हैं। यहां तक कि आप इस ऐप का यूज करके Earphones कनेक्ट होते ही पसंदीदा गानों का मजा ले सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे करें इसका यूज
कैसे सेंड करें ऑटोमेट मैसेज?
- इसके लिए आपको सबसे पहले शॉर्टकट ऐप ओपन करना है।
- इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के लिए एक शॉर्टकट बनाएं।
- इस शॉर्टकट को एक नाम दें जैसे इसे “व्हाट्सएप” के नाम से सेव करें।
- एक नया ऑटोमेट बनाएं
- ‘Time of Day’ सेलेक्ट करें।
- ‘रन शॉर्टकट’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रन शॉर्टकट में व्हाट्सएप को ऐड करें।
- इसके बाद जो भी आप मैसेज भेजना चाहते हैं वो टाइप कर लीजिए।
- इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- Ask Before Running ऑप्शन को ऑफ कर दें।
- अब आपका ऑटोमेशन सेट हो गया है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
ईयरफोन कनेक्ट होते ही चलेगा म्यूजिक
साथ ही आप इस ऐप के जरिए से ईयरफोन कनेक्ट होने पर अपने पसंदीदा ऐप पर गानों का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको शॉर्टकट ऐप में ही एक ऑटोमेशन सेट करना है जिसमे ब्लूटूथ कनेक्ट होने पर ऐप लॉन्च को सेट कर देना है। बस इतना करते ही अब आप जब भी अपने बड्स को कनेक्ट करेंगे तो आपको किसी ऐप को ओपन करने की जरूरत नहीं है।
लॉक कर सकते हैं ऐप्स
आप iPhone पर शॉर्टकट ऐप के जरिए से फोन पर इंस्टॉल किए गए किसी भी ऐप्स को लॉक भी कर सकते हैं। iOS 16.4 के साथ, Apple ने शॉर्टकट ऐप में एक नया लॉक स्क्रीन एक्शन भी ऐड किया है, जिससे अब आप हर बार ऐप खोलने पर अपने iPhone की स्क्रीन को लॉक करने के लिए ऑटोमेशन बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
17 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
18 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
21 hrs agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
23 hrs agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 day agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines