Apple iPhone Models Price Reduced: दुनियाभर में एप्पल के आईफोन मॉडल्स को पसंद किया जाता है। अपने फीचर्स के कारण आईफोन को पसंद करने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। भले ही आईफोन की कीमत सबसे ज्यादा होती है लेकिन फिर भी हर साल इसके नए मॉडल्स का इंतजार रहता है। खबरों की मानें तो हर साल की तरह सितंबर 2024 में भी आईफोन की नई सीरीज आईफोन 16 लॉन्च होने वाली है। हालांकि, अपने नए मॉडल को पेश करने से पहले दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी की ओर से चुनिंदा आईफोन मॉडल्स की कीमत में 6000 रुपये तक की कटौती की गई है।
iPhones की कीमतों में कटौती
एप्पल द्वारा पूरे पोर्टफोलियो में iPhones के रेट में 3 से 4 प्रतिशत की कटौती की है। ऐसे में प्रो और प्रो मैक्स खरीदने वालों को 5100 रुपये से 6000 रुपये के बीच फायदा हो सकेगा। एप्पल के अनुसार आईफोन 13 (iPhone 13), आईफोन 14 (iPhone 14) और आईफोन 15 (iPhone 15) को 300 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, आईफोन एसई 2300 रुपये तक सस्ता हो गया है।
पहली बार प्रो मॉडल्स की कीमत हुई कम
इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से विशेषज्ञों के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एप्पल ने अपने प्रो मॉडल की कीमत में कटौती की हो। हालांकि, इस बार एप्पल ने ऐसा किया और आईफोन्स की कीमत में 4% की कटौती की है। आमतौर पर कंपनी की ओर से लेटेस्ट प्रो मॉडल को लॉन्च करने के बाद पुराने प्रो मॉडल्स को बंद कर दिया जाता है। यहां तक कि अपनी वेबसाइट से भी कंपनी पुराने मॉडल्स को हटा देती है।
ये भी पढ़ें- Flipkart सेल में इन Smartphones पर भारी छूट!
बेसिक कस्टम ड्यूटी की कटौती के बाद कम हुए रेट
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के बजट 2024 में निर्मला सीतारमण द्वारा मोबाइल फोन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है। इससे पहले मोबाइल फोन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 20% थी। बेसिक कस्टम ड्यूटी के कम होने के बाद ही एप्पल की ओर से प्रो मॉडल की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें- Union Budget 2024: क्या सस्ता और क्या महंगा? देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines