---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Union Budget 2024: इस बार के बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा? देखें लिस्ट

Union Budget 2024: आम बजट 2024-25 को पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किन-किन चीजों को सस्ता किया और किसे महंगा कर दिया है, आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Union Budget 2024 What is cheap or expensive: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट 2024-25 को पेश किया जा रहा है। इस दौरान कई चीजों पर लगने वाले टैक्स में बदलाव किया गया है। टैक्स छूट से कुछ चीजों के दाम घटे हैं तो टैक्स बढ़ने पर कुछ चीजें महंगी भी हुई हैं। आइए बजट 2024 के दौरान क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है? इस पर एक बार नजर डालते हैं।

Union Budget 2024 me Kya Sasta Kya Mehnga?

सस्ता महंगा
सोना सोनाटेलिकॉम उपकरण (15%)
चांदी गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक (25%)
इंपोर्टेड ज्वैलरी अमोनियम नाइट्रेट (10%)
प्लेटिनम प्लास्टिक के सामान
कैंसर की 3 दवाइयां सिगरेट
मोबाइल फोन हवाई यात्रा
मोबाइल चार्जर टेलिकॉम उपकरण
कैमरा लैंस
बिजली की तारें
एक्सरे मशीन
चमड़े से बनी चीजें
कोपर
स्टील
मछली का भोजन
पेट्रोकेमिकल
पीवीसी फ्लेक्स बैनर
सोलर पैनल

बजट में क्या सस्ता हुआ है?

  1. स्मार्टफोन और फोन के चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को घटाकर 15% किया गया है।
  2. सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है।
  3. प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी को को घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है।
  4. सोलर पैनल और उसके निर्माण के इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में कटौती की गई।
  5. कैंसर की 3 दवाइयां भी सस्ती हुई हैं। इन पर से कस्टम ड्यूटी हटाई गई।

ये भी पढ़ें- Budget 2024: आम लोगों के लिए खास घोषणा, सस्ता हुआ सोना-चांदी

---विज्ञापन---

बजट में क्या मंहगा हुआ है?

  1. अमोनियम नाइट्रेट पर 10 प्रतिशत सीमा शुल्क बढ़ाया गया।
  2. गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25 प्रतिशत सीमा शुल्क बढ़ाया गया।
  3. हवाई जहाज से सफर करना महंगा कर दिया गया है।
  4. सिगरेट को भी महंगा कर दिया गया है।
  5. प्लास्टिक के सामानों पर आयात शुल्क को बढ़ाया गया है।
  6. पीवीसी- इंपोर्ट को कम करने के लिए 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत का बढ़ोतरी हुई है।
  7. टेलिकॉम उपकरणों में कस्टम ड्यूटी को 15% तक कर दिया गया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल के बजट 2023-24 के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, लैब में बनाए जाने वाले हीरे, कंप्रेस्ड गैस आदि के रेट में कमी की गई थी। वहीं, हवाई यात्रा, सिगरेट और टेक्सटाइल्स आदि की कीमत बढ़ाई गई थी।

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2024 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola