Apple iPhone 15 लॉन्च होने से पहले यूजर्स फीचर्स को लेकर कयास लाग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ इस फोन की कीमत और iOS 17 अपडेट को लेकर भी कई यूजर्स इंतजार कर रहे थे। अब इस फोन की लॉन्चिंग हो गई है। इसे आते ही फ्रांस की सरकार ने iPhone को लेकर एक बेहद अहम फैसला लिया है। दरअसल यहां आईफोन की बिक्री पर लगाया रोक लगा दी गई है।

ऐसे में यह भी सवाल उठता है कि इस समय में प्रतिबंध लगाने के पीछे की क्या वजह है। इससे लाखों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर फ्रांस की सरकार ने क्यों ये फैसला लिया है और क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह।

Advertisment

इस वजह से Apple के iPhone पर है प्रतिबंध

फ्रांस की सरकार ने लोगों की सेहत का खास ध्यान रखते हुए Apple के iPhone की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे अधिक इलेक्ट्रोमैगनेटिक रेडिएशन निकलने के कारण लाखों यूजर्स प्रभावित हो रहे थे। इस समय में प्रतिबंध लगाने के कारण सवाल करने पर जवाब देते हुए कहा गया है कि नए फोन लॉन्च हो गए हैं ऐसे में ये फैसला लेना आसान है। ऐपल कंपनी भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Apple के इस iPhone पर है प्रतिबंध

आपको बताते चलें कि ऐपल के सभी iPhone की बिक्री पर रोक नहीं लगाया गया है। केवल iPhone 12 को फ्रांस की बाजार से हटाने के लिए कहा गया है। इन स्मार्टफोन यूजर्स को कंपनी की तरह से राहत भी दी गई है। वॉचडॉग ने जांच में इस फोन को लोगों के लिए खतरनाक बताया है।

विज्ञापन

iPhone 12 यूजर्स के लिए क्या हैं विकल्प

ऐपल कंपनी की ओर से कहा गया है कि नए iOS के अपडेट आने के बाद इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन में कमी आ सकती है। अगर इसके बाद भी किसी तरह की समस्या होती है तो कंपनी सभी यूजर्स से ये फोन वापस ले सकती है। इसके अलावा पहले से मौजूद नए फोन की बिक्री तभी होगी जब इसका समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ