iPhone 18 Pro Max Leaks: इंटरनेट पर भले ही इस साल iPhone 18 के लॉन्च को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रही हों, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल सितंबर में लॉन्च होंगे. इन दोनों प्रीमियम iPhones को लेकर डिजाइन, कलर ऑप्शन, फीचर्स और कीमत तक की जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं. खास बात यह है कि इन्हें Apple के पहले फोल्डेबल iPhone के साथ पेश किए जाने की भी चर्चा है.
iPhone 18 Pro और Pro Max
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे TSMC की एडवांस 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा. यह चिप करीब 15 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस और लगभग 30 फीसदी ज्यादा पावर एफिशिएंसी देने में सक्षम हो सकती है. इससे Apple Intelligence के तहत ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और ज्यादा स्मूद तरीके से काम कर पाएंगे.
बैटरी में बड़ा अपग्रेड, Pro Max हो सकता है भारी
बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जिससे बैटरी बैकअप पहले से बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, बड़ी बैटरी की वजह से फोन का वजन थोड़ा बढ़ सकता है, और इसका वजन करीब 240 ग्राम तक बताया जा रहा है.
कैमरा में प्रो-लेवल बदलाव
कैमरा डिपार्टमेंट में Apple बड़ा कदम उठा सकता है. लीक के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में मैकेनिकल आइरिस दिया जा सकता है, जिससे अपर्चर को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकेगा. इसके अलावा, Samsung का नया थ्री-लेयर स्टैक्ड कैमरा सेंसर मिलने की बात कही जा रही है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और फास्ट इमेज प्रोसेसिंग में मदद करेगा. फ्रंट में 24MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है.
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी में क्या होगा नया
डिस्प्ले साइज में बदलाव की उम्मीद कम है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की संभावना है. वहीं, iPhone 18 Pro Max में Apple का अगली पीढ़ी का C2 मॉडेम दिया जा सकता है, जो mmWave 5G को सपोर्ट करेगा और नेटवर्क परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा.
डिजाइन में बड़ा बदलाव
डिजाइन के मोर्चे पर सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिस्प्ले में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है, जिससे Dynamic Island पहले से छोटा हो जाएगा. फ्रंट कैमरा के लिए सिर्फ एक छोटा पिनहोल कटआउट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रीन ज्यादा क्लीन और इमर्सिव लगेगी.
नए रंग और रिफाइंड लुक
फोन का रियर डिजाइन मौजूदा ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ ही आने की उम्मीद है, लेकिन बैक ग्लास फिनिश में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही, iPhone 18 Pro सीरीज में डीप पर्पल, ब्राउन या बरगंडी जैसे नए प्रीमियम कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं. कुल मिलाकर डिजाइन में क्रांतिकारी बदलाव नहीं, बल्कि रिफाइनमेंट पर फोकस रहेगा.
कब आएगा नया iPhone और कितनी होगी कीमत?
लॉन्च की बात करें तो iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में आने की उम्मीद है. वहीं भारत में कीमत को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि Apple iPhone 18 Pro सीरीज की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं करेगा.
जैसे iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में 1,34,900 रुपये थी. ऐसे में माना जा रहा है कि Apple कॉम्पोनेंट कॉस्ट और मार्केट कंडीशन को देखते हुए कीमतों को लगभग स्थिर रख सकता है. फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी.
ये भी पढ़ें- जोमेटो CEO दीपिंदर गोयल के माथे पर दिखा अजीब डिवाइस, क्या है ये जिसने इंटरनेट को किया हैरान?
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
16 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
19 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
20 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
22 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines