Apple iphone 15 Back Glass Price: ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 15 सीरीज को भारत सहित अन्य देशों में पेश किया है। डिवाइस को खरीदने के लिए ग्राहकों में अलग तरह का ही जोश देखने को मिल रहा है। डिवाइस में कई ऐसे धांसू फीचर्स हैं, जो यूजर्स को दिवाने बना रहे हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं आईफोन की कीमत एंड्रॉयड फोन के मुकाबले अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईफोन 15 का बैक ग्लास टूट जाने के बाद आपको कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे, नहीं तो आइये जान लिजिए।
iphone 15 के बैक ग्लास की कीमत (Apple iphone 15 Back Glass Price)
आपको बता दें कि, iPhone 14 सीरीज के विपरीत iPhone 15 सीरीज के ग्लास बैक की कीमत काफी कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Apple ने लेटेस्ट iPhone की इंटरनल स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 15 और iPhone 15 Pro के ग्लास बैक की कीमत लगभग 14,900 रुपये है, जबकि iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro Max के बैक ग्लास पैनल पर आपको 16,900 रुपये खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ेंः iPhone 15 खरीदने जा रहे हैं तो ठहर जाइए, यूजर्स इस कमी की कर रहे हैं शिकायत
हालांकि, जिन भी यूजर्स के पास AppleCare+ प्लान है, तो उन्हें सभी मॉडलों के ग्लास बैक पैनल को बदलने में महज 2,500 रुपये करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus के लिए AppleCare+ प्लान की कीमत क्रमशः 14,900 रुपये और 17,900 रुपये है, जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए AppleCare+ की कीमत 20,900 रुपये है। ये सभी प्लान फोन को 2 साल के लिए कवर करते हैं।
Apple iPhone 15 को USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac/ax, GPS, ब्लूटूथ v5.30, NFC, 3G, 4G जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
यह भी पढ़ेंः पिक्सल 7 के मुकाबले Google Pixel 8 की कीमत होगी अधिक! स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
आईफोन 15 की भारत में कीमत
- iPhone 15: 79,000 रुपये (शुरुआती कीमत)
- iPhone 15 Plus: 89900 रुपये (शुरुआती कीमत)
- iPhone 15 Pro: 134900 रुपये (शुरुआती कीमत)
- iPhone 15 Pro Max: 159900 रुपये (शुरुआती कीमत)
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
12 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
19 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
22 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines