iPhone 15 खरीदने जा रहे हैं तो ठहर जाइए, यूजर्स इस कमी की कर रहे हैं शिकायत

iPhone Battery Problem

iPhone Battery Problem

iPhone Battery Problem: ऐप्पल ने आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। भारत में भी आईफोन 15 को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। सेल शुरु होने के बाद ही ऐप्पल स्टोर्स के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई है। इस बीच आईफोन की कमियों को लेकर कुछ यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आईफोन खरीदने जा रहे हैं, तो थोड़ा रूक जाइए और हमारी खबर को एक बार पूरा पढ़ लिजिए।

यूजर्स आईफोन की इस बड़ी कमी की कर रहे हैं शिकायत

दरअसल, Apple ने हाल ही में इस सप्ताह की शुरुआत में iOS 17 अपडेट पेश किया, जिसमें iPhones के लिए कई नई सुविधाएं पेश की गई हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि iOS 17 अपडेट के बाद डिवाइस की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है।

एक एक्स यूजर्स ने आईफोन की बैटरी को लेकर शिकायत करते हुए लिखा, “मेरे iPhone 14 की बैटरी लाइफ अचानक खत्म हो गई।” एक ने फनी अंदाज में लिखा, “मेरे आईफोन की बैटरी मेरी जीने की इच्छा जितनी कम है।” एक अन्य ने लिखा, “भगवान @Apple मुझे पता है कि iPhone 15 अभी आया है, लेकिन मेरे फोन की बैटरी लाइफ के साथ खिलवाड़ करना बंद करे। बिना इस्तेमाल के 10 मिनट में यह 10% कैसे गिर जाता है?”

iPhone

फिलहाल कंपनी ने अधिकारिक तौर पर इन शिकायतों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब, इसमें सच क्या है ये तो नहीं पता नहीं, लेकिन एक साथ अनेकों आईफोन यूजर्स की बैटरी खपत को लेकर शिकायत ऐप्पल के लिए समस्या खड़ी कर रही है।

आईफोन 15 की भारत में कीमत

बात करें आईफोन 15 तो कंपनी ने इस सीरीज में कुल तीन मॉडल पेश की है। इसमें iphone 15 और iphone 15 Plus की शुरुआती कीमत क्रमशः 79,000 रुपये और 89,900 रुपये है। जबकि, iphone 15 Pro और iphone 15 Pro Max की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,59,900 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ