पिक्सल 7 के मुकाबले Google Pixel 8 की कीमत होगी अधिक! स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
Edited By Sumit Kumar
Google Pixel 8
Edited By Sumit Kumar
Google Pixel 8
Google Pixel 8 Series: गूगल अपनी पिक्सल 8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं की है। इस बीच लीक के जरिए पिक्सल 8 की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।
गूगल पिक्सल 8 को 4 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच आधिकारिक लॉन्च से पहले इसकी कीमत का खुलासा हो गया है।
WinLatest के रोलैंड क्वांड्ट द्वारा X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में साझा की गई जानकारी के अनुसार, Pixel 8 और Pixel 8 Pro की शुरुआती कीमत क्रमशः 699 GBP और 999 GBP होगी, जबकि Pixel Watch 2 को 349 GBP में पेश किया जा सकता है।
एक अन्य टिप्स्टर कामिला वोज्शिचोस्का के मुताबिक, गूगल पिक्सल 8 सीरीज की कीमत गूगल पिक्सल 7 के मुकाबले ज्यादा होगी। टिप्सटर के मुताबिक, Pixel 8 की कीमत $ 699 (लगभग 58,000 रुपये), जबकि Pixel 8 Pro की कीमत $ 899 (लगभग 75,000 रुपये) होगी।
https://twitter.com/Za_Raczke/status/1705918207486202126?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705918207486202126%7Ctwgr%5E1d4115a111cd74bc5a2900b928a737c0e23b6e3c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Ftechnology%2Fmobile-tabs%2Fgoogle-pixel-8-series-specs-price-launch-date-8955343%2F
बात करें पिक्सल 7 की तो भारत में गूगल पिक्सल 7 की 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
अब तक सामने जानकारी के अनुसार, गूगल पिक्सल Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों टाइटन M2 प्रोसेसर के साथ Google के इन-हाउस विकसित Tensor G3 चिपसेट द्वारा संचालित होंगा। इसमें 10.5MP का सेल्फी कैमरा है।
जबकि Pixel 8 Pro में 6.7-इंच 120Hz LTPO OLED स्क्रीन देखने को मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कनेक्टिविटी के लिए, दोनों मॉडल वाई-फाई 7, ब्लूटूथ v5.3 और एनएफसी क्षमताएं प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त दोनों अपकमिंग डिवाइस में सिक्योरिटी के लिहाज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी जैसी सुविधाएं मिल सकती है।
पिक्स 8 को 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज, जबकि Pixel 8 Pro को 8GB LPDDR5X रैम और अमेरिका में 1TB तक या बाकी देशों में 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो में क्रमशः 4,575mAh और 5,050mAh की बैटरी दी जा सकती है।
कैमरे के मोर्चे पर Pixel 8 में 50MP प्राइमरी शूटर और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। जबकि, Pixel 8 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5x जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: