Apple Iphone 14: आईफोन 14 की लॉन्चिंग में कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ब्राजील सरकार ने अपने देश में Apple iPhone की बिक्री पर रोक लगा दी है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील सरकार ने आईफोन पैक में चार्जर नहीं देने के कारण देश में इसकी बिक्री पर रोक लगाई है। ब्राजील सरकार को यह बात रास नहीं आई कि कंपनी ने आईफोन के साथ चार्जर नहीं दिया। इसलिए सरकार ने iPhones की बिक्री पर रोक लगा दी है।

ब्राजील सरकार से तीखी नाराजगी

ब्राजील के न्याय मंत्रालय ने एप्पल कंपनी पर 12.275 मिलियन रियास यानी लगभग 2.38 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही iPhone 12 समेत कंपनी के नए मॉडल्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश में ऐसे किसी भी आईफोन की बिक्री नहीं होगी, जिसके साथ चार्जर नहीं आता।सरकार की ओर से कहा गया था कि कंपनी यूजर्स के साथ जानबूझकर ऐसा कर रही है। फोन चार्जर के बिना पूरा नहीं होता है, इसलिए चार्जर साथ होना जरूरी है।

Apple के दावे को ब्राजील सरकार ने किया खारिज

ब्राजील में iphone की रोक के बाद एप्पल ने कानून मंत्रालय में ये दावा किए की फोन के साथ चार्जर इसलिए नहीं दिया जाता, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन होता है। चार्जर न देने के पीछे इस उत्सर्जन को कम करना है। हालांकि सरकार की ओर से इस दावे को खारिज कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि बिना चार्जर के फोन बेचने से पर्यावरण की रक्षा करने में कोई मदद मिलती है। iPhone 14 की लॉन्चिंग से पहले ब्राजील सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एप्पल के लिए झटका माना जा रहा है।

iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग आज 

Apple के लेटेस्ट iPhone 14 सीरीज मॉडल को आज यानी 7 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आईफोन 14 सीरीज के तहत कंपनी चार मॉडल आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स लॉन्च कर सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ