Apple Watch Series 8 में दिए गए दो जबरदस्त नए फीचर्स, मेंसुरेशन साइकिल ट्रैक करने का आएगा काम

Watch Series 8,Apple Watch Series 8

Apple Watch Series 8

विज्ञापन

Apple Watch Series 8: ऐप्पल की वॉच 8 सीरीज का ऐलान हो गया है। इसमें एक नया तापमान सेंसर फीचर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि “इस सेंसर की मदद से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और भी आगे ले जाता है।” सीरीज 8 में दो नए मोशन सेंसर भी शामिल हैं जो ये पता लगा सकेंगे कि क्या आप एक गंभीर कार दुर्घटना में हैं। आइए एप्पल वॉच 8 सीरीज के बारे में जानते हैं।

अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale की डेट हुई लॉन्च, मिलेगी इतने रुपये तक की छूट

Advertisment

वॉच रखेंगी बॉडी के तापमान का ख्याल

कंपनी का कहना है कि वो तापमान में मामूली बदलाव को 0.1 डिग्री सेल्सियस तक ट्रैक कर सकती है। इस फीचर का काम बॉडी का तापमान हर पांच सेकंड में करना है। इसे रातभर पहने रखने पर आपके शरीर के तापमान पर नजर रखी जा सकती है, साथ ही इससे ओवुलेशन साइकिल के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। महिलाओं के लिए मासिक धर्म वाली वॉच पेश की गई है। इसका काम मासिक धर्म साइकिल को ट्रैक करना भी है। इससे संबंधित डेटा भी वॉच पर एन्क्रिप्ट किया गया है।

वॉच 8 सीरीज की कीमत (Apple Watch 8 Series Price)

Apple Watch 8 Series को 16 सितंबर 2022 से उपलब्ध किया जाएगा। इसके जीपीएस मॉडल की कीमत $399 (करीब 31000 रुपये) और सेलुलर मॉडल की कीमत $499 (करीब 39000 रुपये) तय की गई है।

विज्ञापन

वॉच में दिए गए दो नए फीचर्स

वॉच 8 सीरीज में दो नए फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एक क्रैश डिटेक्शन और पावर सेविंग मोड दिया गया है। बात करें क्रैश डिटेक्शन मोड की तो इससे यूजर्स के बार में पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी चलाते हुए कोई गंभीर समस्या हो सकती है।  इसके अलावा पावर सेविंग मोड का बैटरी सेव की जा सकती है। ये वॉच 36 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ